अधिकारियों से वार्ता कर फिलहाल मीटर लगाने के कार्यक्रम को टालने की घोषणा की। इस दौरान किसानों ने नलकूप पर किसी भी सूरत में मीटर नहीं लगने देने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि मीटर लगे तो आंदोलन किया जाएगा।
घटतौली का आरोप लगा किसानों ने किया हंगामा
उधर, बहसूमा में घटतौली का आरोप लगाते हुए समसपुर के ग्रामीणों ने टिकौला शुगर मिल के क्रय केंद्र पर हंगामा किया। इस दौरान उन्होंने तौल बंद करा दी। तौल बंद की सूचना पर मिल के गन्ना अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने क्रय केंद्र पर वजन को मिलवाया तो क्रय केंद्र सही मिला।
यह भी पढ़ें: भयावह हादसे की तस्वीरें: मातम में बदलीं बर्थडे की खुशियां, बेटे का शव देख बेहोश हुई मां, डॉक्टर बनने का सपना चकनाचूर
गांव समसपुर के ग्रामीण मंगलवार को गन्ना आपूर्ति करने पहुंचे तो उन्होंने घटतौली व आए दिन बेवजह तौल बंद करने का आरोप लगाकर हंगामा करते हुए तौल बंद करा दी। सूचना पर गन्ना प्रबंधक सरवर आलम जैदी व सीओ केन मौके पर पहुंचे। मिल अधिकारियों ने कांटे पर बाट डालकर जांच करने की बात कही तो किसानों ने हंगामा कर दिया। धर्मकांटे की पर्ची से मिलान करने में भी मात्र पांच किलो का अंतर आया। उसके बाद किसान शांत हुए।