फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्पेक्टर और हेड कांस्टेबल के खिलाफ लगेगी चार्जशीट

विज्ञापन
विज्ञापन
इंस्पेक्टर और हेड कांस्टेबल पर लगेगी चार्जशीट
विज्ञापन

मेरठ। भ्रष्टाचार के आरोपों में फंसे इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह राणा और हेड कांस्टेबल मनमोहन सिंह के खिलाफ पुलिस जल्द चार्जशीट लगाएगी। विवेचक सीओ क्राइम ने पुख्ता सुबूत जुटा लिए है। पुलिस विभाग भी दोनों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में लगी है।
इंस्पेक्टर व हेड कांस्टेबल के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज चल रही है। मुकदमे के वादी वकार के बयान के बाद विवेचक सीओ क्राइम संजीव दीक्षित ने मुकदमे में चार्जशीट लगाने की कार्रवाई लगभग पूरी कर ली है। पुलिस विभाग की ओर से निलंबन, वेतन रोकना और फरार होना भी लिखापढ़ी में दर्शा दिया है। दोनों पर भ्रष्टाचार का आरोप है। हालांकि पुलिस अधिकारी मामले में कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं। अधिकारियों को कहना है कि अब विवेचना में स्पष्ट होगा कि दोनों ने रिश्वत ली या नहीं। हालांकि इंस्पेक्टर ने विवेचक, एसपी सिटी समेत अधिकारियों को अपना बयान भेजा है। जिस पर अधिकारी अभी कुछ भी बताने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे की फुटेज ली
- 30 हजार की रिश्वत लेते सदर थाने की हेड कांस्टेबल को 31 अगस्त पुलिस ने रंगेहाथ पकड़ा था। जबकि इंस्पेक्टर वहां से भाग गए थे। आरोप था कि ट्रक चोरी के मामले की जांच करने पर ट्रक मालिक इमरान व वकार को पकड़कर अवैध तरीके से थाने की हवालात में रखकर पीटा और रिश्वत ली। इसको देखते विवेचक ने 28, 29, 30 अगस्त की थाने में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज ली। जिसकी अभी जांच चल रही है। इसको भी विवेचक चार्जशीट में शामिल करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें