फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Good News: यूपी के इस शहर के लिए खुशखबरी, विमान की उड़ान का रास्ता साफ, केंद्र सरकार से मिली मंजूरी

Thu, 05 Jan 2023 08:19 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Good News : यूपी के इस शहर के लिए खुशखबरी है। केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद विमान की उड़ान का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन
विमान - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में परतापुर हवाई पट्टी से लखनऊ तक 19 सीटर विमान की उड़ान का रास्ता साफ हो गया है। नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राज्यसभा सदस्य डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेई को पत्र लिखकर कहा है कि उड़ान के लिए बिग चार्टर्स प्राइवेट कंपनी का चयन हो गया है। जल्द ही उड़ान शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही इलाहाबाद के लिए 19 सीटर विमान की उड़ान के लिए भी जल्दी ही कंपनी का चयन किया जाएगा। 

विज्ञापन


22 दिसंबर को राज्यसभा सदस्य डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेई ने नागर विमानन मंत्री से मेरठ से लखनऊ-इलाहाबाद के लिए हवाई उड़ान शुरू करने की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि 72 सीटर विमान उड़ाए जाने के लिए दो हजार मीटर हवाई पट्टी चाहिए, ऐसे में यहां से छोटे विमान उड़ाए जाने चाहिए। डॉ. वाजपेई की मांग पर नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बृहस्पतिवार को पत्र लिखकर कहा है कि मेरठ हवाई अड्डे का स्वामित्व भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के पास है। इसको 50 सीटर विमानों के आरसीएस उड़ानों के लिए चिन्हित किया गया था। 

मेरठ हवाई अड्डे के विकास के लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य सरकार से 300 एकड़ अतिरिक्त भूमि देने का अनुरोध किया गया था, जो अब तक राज्य सरकार द्वारा प्रदान नहीं की गई है। 9वीं परियोजना मूल्यांकन समिति (पीईसी) में इसके विकास के लिए कोई निधि प्रदान नहीं की गई है। ऐसे में उड़ान 4.2 के तहत उन्नीस-सीटर टाइप विमान के माध्यम से आरसीएस उड़ानों के प्रचालन के लिए मैसर्स बिग चार्टर्स प्राइवेट लिमिटेड (चयनित एयरलाइन प्रचालक) का चयन किया गया है, जो जल्द ही चालू होने की संभावना है। पत्र में कहा गया है कि मेरठ को इलाहाबाद से जोड़ने के संबंध में यदि कोई एयरलाइन बोली प्रक्रिया में शामिल होती है तो वहां भी उड़ान शुरू कराई जाएगी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Bijnor: अंतरराष्ट्रीय गोतस्कर की 54 बीघा भूमि जब्त, अरबपति था अकबर बंजारा, धीरे-धीरे खुल रहे चौंकाने वाले राज
विज्ञापन

 
मेरठ से हवाई उड़ान जल्द शुरू हो जाएगी। केंद्रीय विमानन मंत्री ने 19 सीटर विमान के लिए कंपनी का चयन होने की जानकारी दी है। जो भी प्रक्रिया होगी, उसे जल्द पूरी कराकर उड़ान शुरू कराएंगे। - डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेई, सदस्य राज्यसभा

यह भी पढ़ें: Income Tax Raid:  BSP सांसद के ठिकानों पर छापामारी जारी, जांच के दौरान मिले कई अहम सुराग, खुलेंगे बड़े राज

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें