फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: मुल्तान नगर से पांच साल की बच्ची का अपहरण, अनहोनी की आशंका, तलाश में जुटी पुलिस

Thu, 05 Jan 2023 11:21 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के टीपी नगर थानाक्षेत्र के मुल्तान नगर में पांच साल की बच्ची के अपहरण से हड़कंप मच गया। पुलिस बच्ची की जांच में जुट गई है। सीसीटीवी में एक युवक बच्ची को लेकर जाते हुए दिखाई दिया है।
विज्ञापन
बच्ची का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के टीपी नगर थानाक्षेत्र के मुल्तान नगर से घर से पांच साल की बच्ची को युवक अगवा कर ले गया। परिवार को रात करीब दो बजे बच्ची के गायब होने की जानकारी मिली। उसके बाद गुरुवार सुबह पांच बजे पुलिस को सूचना देकर अनहोनी की आंशका जताई है। पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले है, जिसमें सामने आया कि घर से निकली बच्ची को युवक अगवा कर अपने साथ ले जाता दिखाई दे रहा है। पुलिस युवक की पहचान कर तलाश कर रही है।

विज्ञापन




मुल्तान नगर निवासी वीरेंद्र कुमार किराए के मकान में रहते है। वीरेंद्र ने पास में ही अपने मकान का निर्माण कार्य शुरू करा रखा है। बुधवार रात करीब 11 बजे वीरेंद्र की पांच साल की बेटी मानवी उर्फ किट्टो अकेली ही कुंडी खोल कर घर से निकल गई, जो निर्माणाधीन मकान पर जा रही थी।

यह भी पढ़ें: Bharat Jodo Yatra Live: शामली के जिड़ाना गांव पहुंची यात्रा, राहुल गांधी ने जाहिद हसन के परिवार से की बातचीत
विज्ञापन
विज्ञापन


रास्ते में ही मानवी को अज्ञात युवक ने उठा लिया और अपने साथ ले गया। रात दो बजे वीरेंद्र के परिवार की नींद टूटी। देखा कि बिस्तर पर मानवी नहीं है। उसके बाद मानवी की तलाश की गई।

सुबह पांच बजे पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है। इसकी सूचना पर एसपी सिटी, सीओ, टीपी नगर पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी सिटी पीयूष सिंह का कहना कि सीसीटीवी कैमरे में आए युवक की पहचान कर तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें