फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां तुझे प्रणाम का आगाज: मिलकर करें राष्ट्रगान, प्रतियोगिताओं में जीतें इनाम, कल बाइक रैली से होगी शुरूआत

Mon, 09 Aug 2021 03:30 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

इस बार 10 अगस्त से मां तुझे प्रणाम के आयोजनों की श्रृंखला शुरू हो रही है। हर वर्ग की तरह इस साल भी समाज के हर वर्ग विद्यार्थियों, व्यापारियों, सामाजिक संगठनों, महिलाओं को जोड़ते हुए कार्यक्रमों की रूपरेखा को सजाया गया है।
विज्ञापन
अमर उजाला के अभियान मां तुझे प्रणाम की शुरुआत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जंग-ए-आजादी के शहीदों, सेनानियों और क्रांतिकारियों की याद में अमर उजाला के मां तुझे प्रणाम अभिनव अभियान का आगाज 10 अगस्त से होगा। बाइक रैली के साथ कल कार्यक्रमों का शुभारंभ होगा। 15 अगस्त को शहर के सभी चौराहों पर ठीक दस बजे रुककर सबसे बड़े राष्ट्रगान का हिस्सा बनें। 

विज्ञापन


देश की शान में प्राण न्यौछावर करने वाले जांबाजों के शौर्य को याद करें। आजादी केे मतवालों की आवाज जन-जन तक पहुंचाने के लिए अमर उजाला मां तुझे प्रणाम का कारवां सफलता के 12 वर्ष पूरे कर चुका है।
साल 2009 से शुरू हुआ मां तुझे प्रणाम का यह अभिनव अभियान जनसहयोग और समाज की भागीदारी से हर वर्ष कामयाबी के नए आयाम स्थापित कर रहा है। 

इस बार 10 अगस्त से मां तुझे प्रणाम के आयोजनों की श्रृंखला शुरू हो रही है। हर वर्ग की तरह इस साल भी समाज के हर वर्ग विद्यार्थियों, व्यापारियों, सामाजिक संगठनों, महिलाओं को जोड़ते हुए कार्यक्रमों की रूपरेखा को सजाया गया है। जहां हर कोई देशभक्ति के रंग में रंगकर शहीदों को नमन और भारत माता को प्रणाम करेगा। महिला और बच्चों के लिए भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सभी की भागीदारी रहेगी।

विज्ञापन

इस प्रकार होंगे कार्यक्रम 
बाइक रैली : 10 अगस्त को बाइक रैली सुबह नौ बजे से अमर उजाला मोहकमपुर दिल्ली रोड प्रधान कार्यालय से शुरू होगी। बेगमपुल, तेजगढ़ी, होते हुए पीवीएस मॉल पर इसका समापन होगा। रैली में हेलमेट लगाकर आना अनिवार्य है। समाज के हर वर्ग से कोई भी व्यक्ति, पुरुष, महिलाएं भाग ले सकते हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। 

तीज क्वीन प्रतियोगिता : 11 अगस्त को महिलाएं सजने-संवरने के बाद अमर उजाला को अपनी सेल्फी भेजें। आपकी सेल्फी को हम प्रकाशित करेंगे। निर्णायक मंडल द्वारा तीन बेहतर सेल्फी को आकर्षक इनाम बाद में आयोजित कार्यक्रम में दिए जाएंगे। 

जरा याद करो कुर्बानी : 12 अगस्त  को अमर उजाला मोहकमपुर प्रधान कार्यालय दिल्ली रोड पर शहीदों के परिजनों का सम्मान समारोह किया जाएगा।

कवि सम्मेलन एवं मुशायरा : 13 अगस्त की शाम आठ बजे सीसीएसयू में कवि सम्मेलन एवं मुशायरे होगा।
विज्ञापन

आजादी के जश्न का हिस्सा बनें और जीतें ढेर सारे इनाम
इस आयोजन के जरिये आप आजादी के जश्न में शामिल हों और देश प्रेम के साथ-साथ दिखाएं अपना हुनर भी। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। कवि सम्मलेन और ऑनलाइन सामूहिक राष्ट्रगान का हिस्सा बन सकते हैं। प्रविष्टियां भेजने की अंतिम तिथि 14 अगस्त और परिणाम 20 अगस्त को घोषित किया जाएगा ।

बनें इन प्रतियोगिताओं का हिस्सा  
वीरों को नन्हों का सलाम

फैंसी ड्रेस : यदि आपका बच्चा पांच साल तक की आयु का है, तो उसे अपने पसंदीदा नेशनल हीरो की तरह तैयार करें और उसकी तस्वीर नीचे की वेबसाइट पर अपलोड करें । शीर्ष 10 बेहतरीन फोटोग्राफ्स पुरस्कृत किए जाएंगे । 
ड्राइंग कंपटीशन : यह प्रतियोगिता कक्षा 3 से कक्षा 6 तक के बच्चों के लिए होगी। थीम के अनुरूप ड्राइंग बनाकर अपलोड कर सकते हैं। चित्र पर नाम, नंबर, क्लास और शहर स्पष्ट लिखे होने चाहिए। ताकि 10 विजेता घोषित किए जाएंगे। 
लेखन प्रतियोगिता : कलम उठाएं और लिख भेजिए देश के वीरों के नाम पैगाम। लेखन प्रतियोगिता के तहत निबंध और कविताएं मंगाई जा रही हैं। मां तुझे प्रणाम निबंध/ कविता लेखन प्रतियोगिता में कक्षा 7 से कक्षा 10 तक के बच्चे हिस्सा ले सकते हैं। विषय मेरा सैनिक मेरा अभिमान पर अपनी रचना अपलोड कर सकते हैं। निबंध 500 शब्द और कविता 100 शब्दों से अधिक नहीं होनी चाहिए। शीर्ष 10 विजेता घोषित किए जाएंगे।

कहां और कब भेजें प्रविष्टियां
1. प्रतियोगियों को रजिस्ट्रेशन तथा अपनी प्रविष्टि auevents.in/mtp-ci पर अपलोड करनी होगी। विजेताओं के नाम 20 अगस्त को समाचार-पत्र में घोषित किए जाएंगे।
2. पुरस्कार वितरण की तारीख और स्थान बाद में घोषित किए जाएंगे।

नोट:  अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें : 9897551109 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें