फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हस्तिनापुर: गुरु ग्रंथ साहिब से असामाजिक तत्वों ने की छेड़छाड़, सिख समाज में भारी आक्रोश

Mon, 09 Aug 2021 01:00 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

सिख समाज के लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों से कहा कि अगर तीन दिन के अंदर इस मामले का खुलासा नहीं किया और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो वे आंदोलन करेंगे। 
विज्ञापन
meerut news - फोटो : Amar Ujala Meerut
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हस्तिनापुर क्षेत्र के गांव तारापुर में स्थिति गुरुद्वारा साहिब में असामाजिक तत्वों द्वारा गुरु ग्रंथ साहिब से की गई छेड़छाड़ से सिख समाज के लोगो में रोष पनप गया, आक्रोशित लोगों ने सैकड़ों की संख्या में गुरुद्वारा साहिब पर एकत्रित होकर प्रशासनिक अधिकारियों से मामले का खुलासा कर आरोपी युवक की गिरफ्तारी की मांग की। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव तारापुर में स्थित गुरुद्वारा साहिब में असामाजिक तत्व द्वारा रविवार शाम को गुरुद्वारा साहिब से छेड़छाड़ की गई थी, जिससे सिख समाज के लोगों में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित अनुयायियों के आह्वान पर सोमवार को गुरुद्वारा साहिब में एक विशाल बैठक आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न जिलों के सिख समाज के लोगों ने भाग लिया।

बैठक में उपजिलाधिकारी कमलेश गोयल एवं सीओ मवाना उदय प्रताप सिंह फॉरेंसिक टीम और भारी पुलिस बल के साथ गुरद्वारा साहिब पहुंचे। जहां पर पहुंचकर सिख समाज के लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों से तीन दिनों के भीतरी आरोपी असामाजिक तत्व की गिरफ्तारी कर रासुका के तहत कार्यवाही करने की मांग। जिसके बाद फॉरेंसिक टीम जांच में जुट गई। और प्रशासनिक अधिकारियों ने जल्द ही मामले का खुलासा करने का एक समाज के लोगों को आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन में नहीं हुआ खुलासा तो करेंगे आंदोलन
सिख समाज के लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों से कहा कि अगर तीन दिन के अंदर इस मामले का खुलासा नहीं किया और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो वे इस मामले में मेरठ-पौड़ी मार्ग पर आंदोलन करेंगे, जिसमें देश के सभी गुरुद्वारा और सिख संगत पहुंचेगी।

जल्द खुलासा न होने पर किया जाएगा अमरण अनशन
सिख समुदाय के लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों को चेतावनी भी दी और कहा कि उनके धर्म में गुरु से सर्वोच्च कोई नहीं है और गुरु का अपमान वह सहन नहीं करेंगे। पुलिस प्रशासनिक अधिकारी अगर जल्द ही इस मामले का खुलासा नहीं करते आरोपी युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होती तो वह इसके लिए अमरण अनशन करेंगे। इस आंदोलन के लिए मौजूद हजारों सिख समुदाय के लोगों ने अपना समर्थन दिया और जल्द ही यह अपराध करने वाले असामाजिक तत्वों की गिरफ्तारी का आह्वान किया।

पुलिस प्रशासनिक उच्च अधिकारियों को मिलाते रहे फोन नहीं हुआ रिसीव
तारापुर निवासी किसान नेता सरदार जज सिंह ने बैठक में संबोधित करते हुए कहा कि सिख समाज के लोगों के लिए यह बहुत बड़ी घटना है और इस घटना से अवगत कराने के लिए उन्होंने पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों को मदद के आश्वासन से फोन मिलाया परंतु किसी भी अधिकारी ने फोन रिसीव नहीं किया, उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों को स्वयं आकर यहां पर सिख समुदाय के लोगों आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन देना था। उन्होंने कहा कि सिख समाज कभी भी सेवा भाव से पीछे नहीं रहा करो ना कॉल विशेष समुदाय के लोगों ने पूरी सेवा की ऑक्सीजन उपलब्ध कराई जगह-जगह लंगर लगाए परंतु आज उनके साथ हुई इस अपमानजनक घटना से पूरे देश में रोष है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें