फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर कार सवार बदमाशों ने ट्रैक्टर, नकदी व मोबाइल लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे पर कार सवार बदमाशों ने ट्रैक्टर, नकदी व मोबाइल लूटा
विज्ञापन

सरधना । मेरठ-करनाल हाईवे पर बपारसी के निकट सोमवार अल सुबह अल्टो कार सवार आधा दर्जन बदमाशों ने हथियारों के बल पर गेहूं से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोक लिया। ट्रैक्टर चालक को बंधक बनाकर कार में डाल लिया और उसके बाद हाथ-पैर बांधकर खेतों में फेंक दिया। बदमाश चालक से नकदी व मोबाइल और ट्रैक्टर लूटकर फरार हो गए। बंधन मुक्त होकर चालक ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन हाथ नहीं लगे। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

शामली जनपद के थानाभवन क्षेत्र के गांव हरड़ निवासी वसीम पुत्र यामीन गांव से ट्रैक्टर-ट्रॉली में गेहूं लादकर हापुड़ में आटा मिल में गेहूं की ढुलाई करता है। सोमवार सुबह वह महेंद्रा 585 ट्रैक्टर और ट्रॉली में गेहूं लादकर मेरठ-करनाल हाईवे से होते हुए हापुड़ जा रहा था। वसीम का कहना है कि जब वह बपारसी के निकट पहुंचा तो पीछे से एक अल्टो कार आई। उसमें करीब आधा दर्जन बदमाश सवार थे, जिसमें चार लोगों ने उसे हथियारों के बल पर रोक लिया। जबरन उसे कार में डाल लिया। घटनास्थल से करीब एक किमी दूर ले जाकर उसे बंधक बनाकर ईख के खेत में फेंक दिया। बदमाश उसकी जेब साढे़ पांच हजार रुपये, मोबाइल व ट्रैक्टर लूट ले गए। वह बंधन मुक्त होकर घटनास्थल पर पहुंचा तो वहां केवल ट्रॉली खड़ी मिली। वसीम ने पुलिस को सूचना दी। मुल्हैड़ा चौकी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल की। वसीम की तहरीर पर पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें