फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुनः संशोधितः गंगनहर में कार गिरी, शिक्षा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगनहर में गिरी कार, शिक्षिका की डूबने से मौत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर/ मेरठ। गंगनहर पटरी मार्ग पर सोमवार को अनियंत्रित हुई वैगनआर कार नहर में जार गिरी और डूबने से कार सवार जाकिर कॉलोनी मेरठ निवासी शिक्षिका गुलबहार (35) की मौत हो गई। मृतका के देवर नवेद का कहना है कि उसने चलती कार से कूदकर जान बचाई। चार घंटे की मशक्कत के बाद गंगनहर से कार और शिक्षिका का शव निकाला जा सका।
विज्ञापन

शिक्षिका के पिता ललियाना, मेरठ निवासी सहादत हुसैन ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दी है। सीओ बुढ़ाना विनय गौतम ने बताया कि तहरीर को जांच में शामिल कर लिया गया है। गुलबहार पुरकाजी के गांव हरिनगर स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय में शिक्षिका थीं और उनके पति डा. बाबर अली का जाकिर कॉलोनी में क्लीनिक है। मूलरूप से गांव कैली निवासी बाबर अली परिवार के साथ जाकिर कॉलोनी में रह रहे हैं। नवेद सोमवार सुबह करीब पांच बजे कार से गुलबहार को विद्यालय में छोड़ने जा रहा था। उसने पुलिस को बताया कि नहर पटरी मार्ग पर अंडरपास के पास सामने से आ रही कार को बचाने की कोशिश में वह कार पर से नियंत्रण खो बैठा और कार पटरी लांघकर नहर में जा गिरी। इस दौरान वह खिड़की खोल कर कार से बाहर निकल गया, लेकिन गुलबहार कार से बाहर नहीं निकल पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें