फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमिश्नर आवास के पास कार में लगी आग, मनरेगा लोकपाल ने कूदकर जान बचाईं

विज्ञापन
विज्ञापन
कमिश्नर आवास के पास कार में लगी आग, मनरेगा लोकपाल ने कूदकर जान बचाईं
विज्ञापन

मेरठ। कमिश्नर आवास चौराहे के पास एक कार में शनिवार शाम अचानक आग लग गई। इसमें सवार मनरेगा लोकपाल अंशु त्यागी ने कूदकर जान बचाईं। अंशु त्यागी का आरोप कि साजिश के तहत आग लगाई गई है। वह दो गांवों में प्रधानों और सचिवों पर लगे आरोपों की जांचकर लौट रही थीं।
शास्त्रीनगर निवासी अंशु त्यागी मेरठ मंडल की मनरेगा लोकपाल हैं। शनिवार को सचिव पवन कुमार को साथ लेकर वह मसूरी और मुजफ्फरनगर के सैनी ग्राम प्रधान की जांच करने के लिए गई थीं। शाम 6:30 बजे अंशु त्यागी चालक के साथ गाड़ी से लौट रही थीं। कमिश्नरी आवास चौराहे पर चालक ने गाड़ी बंद कर दी और वह अंशु को गाड़ी देकर अपने घर चला गया। अंशु गाड़ी लेकर कुछ दूरी पर चली, तभी गाड़ी से आवाज आने लगी। इससे पहले कि वह कुछ समझ पातीं कि अचानक अगले हिस्से में आग लग गई। आग की लपटें उठीं तो अंशु ने गाड़ी से कूदकर जान बचाईं।
विज्ञापन

सूचना पर दमकल की पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। अंशु त्यागी का कहना है कि इन दिनों वह कई ग्राम प्रधानों और सचिवों पर लगे आरोपों की जांच कर रही हैं। शनिवार को उन्होंने दोनों गांव में पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

उन्होेंने आशंका जताई कि कार में आग के पीछे बड़ी साजिश हो सकती है। अंशु त्यागी का कहना कि उनकी कार वर्ष 2013 मॉडल डीजल की है। दो दिन पहले ही गाड़ी की सर्विस कराई थी। कंपनी के अधिकारियों का कहना कि डीजल की कार में आग कम लगती है। अंशु ने ग्राम प्रधानों, सचिव और चालक पर साजिश करने का शक जताया है। वहीं, एसपी सिटी पीयूष सिंह का कहना कि मामले की जांच करेंगे। दमकल टीम की रिपोर्ट ली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें