फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की लापरवाही से हुई अमान और प्रदीप की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की लापरवाही से हुई अमान और प्रदीप की हत्या
विज्ञापन

मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर सेक्टर-13 में प्रदीप शर्मा और मंजूर नगर जैदी फार्म निवासी अमान की हत्या में पुलिस की लापरवाही सामने आई है। यह खुलासा उच्चाधिकारियों की जांच में हुआ है। इन दोनों घटनाओं में कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।
पुलिस के मुताबिक शास्त्रीनगर सेक्टर-13 निवासी प्रदीप की हत्या से तीन माह पहले उनके साले दीपू उर्फ दीपांशु ने उसे गोली मारी थी। दीपू के खिलाफ लिसाड़ी गेट थाने में नामजद मुकदमा दर्ज हुआ था। नौचंदी थाने के क्राइम इंस्पेक्टर ने दीपू को पकड़कर लिसाड़ीगेट पुलिस को सौंप दिया था। लिसाड़ीगेट पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और आरोपी दीपू को बिना किसी कार्रवाई के ही थाने से छोड़ दिया। इसके तीन माह बाद ही दीपू ने बहन नीतू शर्मा के साथ साजिश रची। उसने डेढ़ लाख सुपारी देकर समीर निवासी गेसुपुर और मनीष निवासी भटीपुरा से हत्या करा दी थी। पुलिस ने नीतू शर्मा, समीर और मनीष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, लेकिन 18 दिन बीत जाने के बाद भी दीपू पकड़ में नहीं आ पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह जैदी फार्म निवासी अमान और अनस के बीच एक माह पहले बाइक टकराने को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद अनस ने अपने साथी अली के साथ मिलकर अमान के घर पर फायरिंग कर दी थी। पिता बदरूल हसन ने दोनों को नामजद करते हुए तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने शांति भंग में ही चालान कर दिया। इसके बाद 26 सितंबर को अनस और अली ने थाने से मात्र 200 मीटर की दूरी पर ही सरेशाम गोली मारकर अमान की हत्या कर दी। वारदात सीसीटीवी में भी कैद हो गई। इसके बावजूद पुलिस दोनों आरोपी नहीं पकड़ पाई है।
--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें