फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा : मेरठ के खरखौदा में कार व बाइक की जोरदार भिड़ंत, दो की मौत

Sun, 29 Aug 2021 11:42 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

बताया गया कि दोनों मृतक डीडीए में सफाई कर्मचारी हैं। पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। वहीं बिजौली निवासी रिश्तेदार नरेश की ओर से इस मामले में कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ से सटे खरखौदा में शनिवार देर रात हुए सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया कि बाइक सवार दोनों युवक हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। दोनों मृतक गाजियाबाद व दिल्ली के निवासी थे। वहीं एक की दो माह पहले ही शादी हुई थी। युवकों के मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सूरज, उम्र 32 वर्ष पुत्र मित्तल पाल निवासी शाहदरा दिल्ली व योगेश पुत्र सुरेश, उम्र 35 वर्ष निवासी चमन विहार कॉलोनी गाजियाबाद। दोनों शनिवार शाम को बाइक से अपनी रिश्तेदारी बिजौली में आ रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक बिजौली मोड़ पर मुड़ने लगे तो हापुड़ की ओर से आ रही तेज गति से एक कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार 

टक्कर लगते ही बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सरकारी एंबुलेंस से पहले मेरठ मेडिकल में भर्ती कराया और घायलों के परिजनों को सूचना दी। 
विज्ञापन


सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे और मोदीनगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया, जहां शनिवार देर रात्रि ही दोनों की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। 

परिजनों ने बताया कि सूरज की अभी दो माह पहले ही शादी हुई है। वहीं योगेश पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। बताया गया कि दोनों मृतक डीडीए में सफाई कर्मचारी हैं। पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। वहीं बिजौली निवासी रिश्तेदार नरेश की ओर से इस मामले में कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। पुलिस ने कार को मौके से अपने कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें