भले ही बहुप्रतीक्षित मेरठ-हस्तिनापुर-बिजनौर रेलवे लाइन योजना को वर्ष 2023-24 के बजट में झटका लगा था, लेकिन इस बार के बजट से काफी उम्मीदें हैं। यह रेल लाइन तीनों जिलों के 43 गांवों से गुजरेगी, जिसकी डीपीआर बन चुकी है। डीपीआर के अनुसार दौराला, लावड़, मवाना खुर्द, मवाना, हस्तिनापुर, बहसूमा, रामराज, लालपुर, विदुर कुटी, बिजनौर पर स्टेशन बनेगा।
कई सालों से मेरठ-हस्तिनापुर-बिजनौर तक रेलवे लाइन की मांग उठ रही है। 63.5 किलोमीटर रेल लाइन के लिए हुए सर्वे होने के बाद डीपीआर बनकर तैयार हो चुकी है। डीपीआर के अनुसार, 43 गांवों के लोगों की सहूलियत के लिए दौराला, मवाना, छोटा मवाना, बड़ा मवाना, हस्तिनापुर, रामराज, विदुर कुटी, बिजनौर में स्टेशन बनेंगे। इस बार बजट में इस रेल मार्ग की मांग पूरी होने की उम्मीद है। इस नई रेल लाइन में 3056 करोड़ रुपये की लागत आएगी। दौराला रेलवे स्टेशन से नई रेल लाइन बनाई जाएगी।