बताया गया कि सेठ वाली गली में स्थित खाली पड़े प्लॉट में किसी आसिफ नाम के व्यक्ति ने सुबह 9:30 बजे के पशुओं का कटान किया। पशुओं का खून छोटी नालियों से होते हुए ओडियन नाले की तरफ बढ़ा, लेकिन नाला ओवरफ्लो होने के कारण पशुओं का खून लोगों के घरों में भर गया।
नगर निगम अधिकारी और पुलिस प्रशासन ने आनन-फानन में खाली पड़े प्लॉट से पशुओं के अवशेष गाड़ियों में भरवा कर वहां से हटवाए और वहां रह रहे परिवारों के घरों से पानी में खून को निकलवाने के लिए पंप लगाया गया। इस दौरान कुछ लोगों ने नाराजगी भी जताई लेकिन नगर निगम और पुलिस प्रशासन की सूझबूझ के चलते मामला बिगड़ने से बच गया।
नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेंद्र कुमार का कहना है कि सीवर मशीन के माध्यम से घरों में भरा पानी सोख लिया गया है साथ ही यहां से गुजर रही छोटी नालियों व नालों को भी साफ करा दिया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से सेठ वाली गली में पुलिस बल तैनात है। पार्षद पंकज गोयल का कहना है कि नगर निगम ने व्यवस्था दुरुस्त करा दी है। कहा कि आसिफ को क्षेत्र में इस प्रकार पशु कटा नहीं करना चाहिए था। ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए।