कलेक्ट्रेट में माछरा से जीते ब्लाक प्रमुख को सर्टिफिकेट देते सीडीओ
- फोटो : amar ujala
मेरठ जिले के 12 ब्लॉक में से छह सीटों पर शनिवार को हुए चुनाव में भाजपा के पांच प्रत्याशियों ने जीत हासिल की। एक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव जीते हैं। हालांकि चुनाव जीतने के बाद उन्होंने विधायक संगीत सोम से जाकर मुलाकात की।
शनिवार को माछरा, मवाना, परीक्षितगढ़, जानी खुर्द, सरूरपुर और हस्तिनापुर ब्लॉक में कड़ी सुरक्षा के बीच चुनाव हुआ। चुनाव में कोई गड़बड़ी न हो इसको देखते हुए डीएम के. बालाजी और एसएसपी प्रभाकर चौधरी सुबह से ही सभी ब्लॉक का निरीक्षण कर रहे थे।
शाम तीन बजे के बाद मतगणना हुई तो भाजपा के पांच प्रत्याशी विजयी हुए। जीते प्रत्याशियों में मवाना ब्लॉक से गीता पायल, परीक्षितगढ़ से ब्रहृम सिंह, हस्तिनापुर से नितिन पोशवाल शामिल रहे। सबसे ज्यादा जद्दोजहद जानी खुर्द ब्लॉक में थी। यहां पर दोनों प्रत्याशी गौरव और हरेंद्र सिंह भाजपा के ही प्रत्याशी थे।