फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: भाकियू कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा पर निकाला कैंडल मार्च, किसानों व शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Tue, 12 Oct 2021 07:28 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

भाकियू कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सिवाया टोल प्लाजा पर कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान उन्होंने लखीमपुर खीरी हिंसा में मारे गए किसान व जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
भाकियू कार्यकर्ताओं ने सिवाया टोल पर निकाला कैंडल मार्च। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुरी खीरी में किसान व जम्मू-कश्मीर में सेना के जवानों के शहीद होने पर मंगलवार को भाकियू (भारतीय किसान यूनियन) के कार्यकर्ताओं ने सिवाया टोल प्लाजा व सकौती में मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन


मेरठ में सिवाया टोल प्लाजा पर पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज त्यागी ने बताया कि मंगलवार को शाम चार बजे कार्यकर्ताओं की एक बैठक होनी थी, जिसमें संयुक्त किसान मोर्चा के निर्देशों पर आगामी कार्यक्रमों को लेकर रणनीति बनाई जानी थी। लेकिन बैठक किसी कारण नहीं हो सकी। 

वहीं शाम के समय में टोल पर धरना दे रहे भाकियू कार्यकर्ताओं ने लखीमपुर खीरी में किसान व जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए जवानों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान कार्यकर्ता मोमबत्ती लेकर टोल पर घूमे। उन्होंने लखीमपुर खीरी की निष्पक्ष जांच व आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: उजड़ गया परिवार: अनाथ हुई आठ माह की बिटिया, जिंदगी की जंग हार गई मां, पिता ने उठाया था खौफनाक कदम
विज्ञापन


वहीं, सकौती में पूर्व जिला सचिव प्रशांत चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किसानों व जवानों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर सुशील कुमार, भूपेंद्र, विनोद जाटौली, मिंटू दौराला, सचिन, मोनू्, वीरेंद्र, अमित, जगसोरन, फिरोज, संजय दौरालिया, ऋषिपाल, हरेंद्र, विकास आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: मिशन 2022: किसानों के लिए फंड का वादा कर गए अखिलेश, कोरोना, महंगाई पर भी खूब बरसे, की कई घोषणाएं

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें