भाकियू कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सिवाया टोल प्लाजा पर कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान उन्होंने लखीमपुर खीरी हिंसा में मारे गए किसान व जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
लखीमपुरी खीरी में किसान व जम्मू-कश्मीर में सेना के जवानों के शहीद होने पर मंगलवार को भाकियू (भारतीय किसान यूनियन) के कार्यकर्ताओं ने सिवाया टोल प्लाजा व सकौती में मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
मेरठ में सिवाया टोल प्लाजा पर पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज त्यागी ने बताया कि मंगलवार को शाम चार बजे कार्यकर्ताओं की एक बैठक होनी थी, जिसमें संयुक्त किसान मोर्चा के निर्देशों पर आगामी कार्यक्रमों को लेकर रणनीति बनाई जानी थी। लेकिन बैठक किसी कारण नहीं हो सकी।
वहीं शाम के समय में टोल पर धरना दे रहे भाकियू कार्यकर्ताओं ने लखीमपुर खीरी में किसान व जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए जवानों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान कार्यकर्ता मोमबत्ती लेकर टोल पर घूमे। उन्होंने लखीमपुर खीरी की निष्पक्ष जांच व आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की।
वहीं, सकौती में पूर्व जिला सचिव प्रशांत चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किसानों व जवानों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर सुशील कुमार, भूपेंद्र, विनोद जाटौली, मिंटू दौराला, सचिन, मोनू्, वीरेंद्र, अमित, जगसोरन, फिरोज, संजय दौरालिया, ऋषिपाल, हरेंद्र, विकास आदि मौजूद रहे।