फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर आपत्तिजनक धार्मिक फोटो अपलोड करने पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
फेसबुक पर आपत्तिजनक फोटो डालने पर भड़के भाजपाई
विज्ञापन

मेरठ। फेसबुक पर आपत्तिजनक धार्मिक चित्र अपलोड कर अश्लील टिप्पणी करने पर भाजपाइयों ने सीओ कोतवाली का घेराव किया। उन्होंने काफी देर तक हंगामा किया। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ से नोकझोंक भी हुई। बाद में सीओ कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। वहीं, मामले की जांच साइबर सेल को दे दी गई है।
भाजपा नेता दीपक शर्मा ने अपनी फेसबुक आईडी खोली तो उस पर आपत्तिजनक धार्मिक चित्र और टिप्पणी नजर आई। उन्होंने सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया से फोन पर शिकायत की। सीओ ने शाम को कार्यालय में बुलाया। इस बीच, सीओ को सिटी मजिस्ट्रेट के साथ कोटला में जाना पड़ा। भाजपा नेता पहले सीओ कार्यालय पहुंचे ओर इसके बाद कोटला गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोटला में भाजपाइयों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि धार्मिक भावनाएं भड़काने की मंशा से ऐसा किया गया है। इस मामले में रोष जताने वालों में रोहित शर्मा, विनेश वाल्मीकि, अभिषेक टॉक, विजय आनंद शर्मा, मुदित मांगलिक, विक्की गुप्ता, मुकेश गौड़, अक्षय बेनीवाल आदि रहे। सीओ ने बताया कि साइबर सेल मामले की जांच करेगी। इसके बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें