40 लाख रुपये थी खर्च की सीमा
चुनाव आयोग ने चुनाव लड़ने के लिए 40 लाख रुपये खर्च करने की सीमा तय की थी। ये खर्च प्रचार सामग्री, रैली, मेज-कुर्सी से लेकर समर्थकों के चाय-नाश्ते आदि पर करना था। इसका ब्योरा आयोग को भेजा जाता है। इस बार जिले की सभी सात सीटों पर चुनाव लड़े 81 प्रत्याशियों में से अधिकतर ने आठ फरवरी तक का ब्योरा दिया है।
इसमें मतदान और मतगणना की व्यवस्था का खर्च शामिल नहीं है। इसके आधार पर ही प्रति वोट खर्च का आंकड़ा निकाला गया है। मतदान और मतगणना में हुए खर्च का ब्योरा भी चुनाव आयोग ने प्रत्याशियों से मांगा है। मेरठ दक्षिण सीट पर सपा प्रत्याशी आदिल चौधरी को छोड़कर बाकी छह सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों ने चुनाव में सबसे ज्यादा खर्च किया है।
वि.स. प्रत्याशी पार्टी खर्च वोट खर्च प्रति वोट
सिवालखास मनींदर पाल भाजपा 1340879 92567 14.48
गुलाम मोहम्मद रालोद 546029 101749 5.36
सरधना संगीत सोम भाजपा 1075557 100373 10.71
अतुल प्रधान सपा 531279 118573 4.48
हस्तिनापुर दिनेश खटीक भाजपा 1281243 107587 11.90
योगेश वर्मा सपा 1000773 100275 9.98
किठौर सत्यवीर त्यागी भाजपा 1376121 104924 13.11
शाहिद मंजूर सपा 1065156 107104 9.94
मेरठ कैंट अमित अग्रवाल भाजपा 1423419 162032 8.78
मनीषा अहलावत रालोद 860762 43960 19.58
मेरठ शहर कमलदत्त शर्मा भाजपा 1434036 80330 17.85
रफीक अंसारी सपा 357340 129667 2.75
मेरठ दक्षिण सामेंद्र तोमर भाजपा 1189577 129667 9.17
आदिल चौधरी सपा 1317495 121725 10.82