फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने ट्रैक्टर लूटा, फायर स्टेशन के पास छोड़कर हुए फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने ट्रैक्टर लूटा, फायर स्टेशन के पास छोड़कर हुए फरार
विज्ञापन

मवाना। दो बाइकों पर सवार चार नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने गांव मीवा के पास ट्रैक्टर लूट लिया। विरोध पर ट्रैक्टर चालक से मारपीट की। तेल खत्म होने पर बदमाश ट्रैक्टर को शुगर मिल के पास छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित की सूचना पर पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रेमनगर कॉलोनी निवासी अरुण पुत्र जसपाल रविवार रात करीब साढ़े 11 बजे वीर नगर खादर से ट्रैक्टर-ट्रॉली में भूसा लेकर आ रहा था। जब वह गांव मीवा के समीप पहुंचा तो उसी दौरान दो बाइकों पर सवार होकर चार नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने ट्रैक्टर रुकवा लिया तथा तमंचे से आतंकित कर ट्रैक्टर लूट लिया और भूसे से लदी ट्रॉली मौके पर ही छोड़ दी। विरोध करने पर बदमाशों ने अरुण से मारपीट कर 700 रुपये की नकदी लूट ली और फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में लूटा गया ट्रैक्टर शुगर मिल के नजदीक फायर स्टेशन के पास खड़ा मिला। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली कब्जे में ले ली। पीड़ित स्वजनों के साथ थाने पहुंचा और तहरीर दी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह राठौर का कहना है कि मामला लूट का नहीं मामूली कहासुनी का है। तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें