फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 हजार कोविशिल्ड मिली, एक मई से 18 साल से ऊपर के सभी को टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
राहत: कोविशील्ड की 20 हजार डोज और मिलीं
विज्ञापन

मेरठ। जिले के स्वास्थ्य विभाग को कोविशील्ड की 20 हजार डोज और मिल गई हैं। इसके अलावा कोवैक्सीन की भी और डोज जल्द ही आने वाली हैं।
दूसरी तरफ, कोरोना वायरस महामारी पर काबू पाने के लिए केंद्र सरकार ने अहम फैसला लिया है। एक मई से 18 साल से ऊपर की उम्र वाले सभी लोगों को वैक्सीन की डोज दी जाएगी। इस लिहाज से मेरठ में 25 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगनी होगी।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी प्रवीण गौतम ने बताया कि अभी तक सामने आया है कि जिन लोगों ने वैक्सीन की दोनों डोज ले ली हैं, उन्हें अगर कोरोना हो भी गया है तो वह ज्यादा गंभीर नहीं हुआ है। अभी जितने भी मरीज हॉस्पिटल में हैं, उनमें से कोई भी मरीज ऐसा नहीं है, जिसने दोनों डोज लगवाई हों और गंभीर स्थिति में हो।
विज्ञापन

ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें