फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बिजनौर जिले में सात और मिले कोरोना पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

Fri, 08 May 2020 01:14 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में शुक्रवार को सात और नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। बताया गया कि ये सभी चांदपुर के निवासी हैं। वहीं एक ही दिन में सात लोगों को कोरोना की पुष्टि होने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव ने बताया कि शुक्रवार को कुल 12 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें से सात पॉजिटिव और पांच निगेटिव हैं। सभी सातों पॉजिटिव मरीज चांदपुर के ही रहने वाले हैं और वहां के मोहल्ला चाहसंग निवासी कोरोना संक्रमित निकले युवक के संपर्क में आए थे। 

बता दें कि जिले में अब कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 39 हो गई है। इनमें से 20 मरीज ठीक हो चुके हैं और वर्तमान में 19 एक्टिव केस हैं। सभी को उपचार के लिए मुरादाबाद भेज दिया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ में कोरोना से दसवीं मौत, भाजपा महानगर अध्यक्ष के पीएसओ ने दिल्ली के अस्पताल में दम तोड़ा

इससे पहले बिजनौर में बृहस्पतिवार को चिकित्सक के रिश्तेदार की बेटी भी संक्रमित निकली थी। वह पहले से ही नूरपुर सीएचसी में क्वारंटीन थी। स्वास्थ्य विभाग ने उसको मुरादाबाद जिला अस्पताल भिजवा दिया था। जिले में आज के नए सात मरीज मिलाकर अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 39 हो गई है, जिनमें से 20 लोग ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में कोरोना के 19 एक्टिव केस हैं। 
विज्ञापन


चांदपुर निवासी निजी चिकित्सक की चार दिन पूर्व मेरठ मेडिकल में उपचार के दौरान मौत हुई थी। चिकित्सक की पत्नी मेडिकल कॉलेज मेरठ और बेटा मुरादाबाद के जिला अस्पताल में भर्ती है। वह दोनों भी कोरोना संक्रमित हैं। स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सक के परिवार और उनके संपर्क में आने वालों को पहले ही क्वारंटीन किया हुआ था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें