उत्तर प्रदेश में फिर से एक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां बिजनौर में एक किशोरी को गांव के ही एक गैर संप्रदाय के शादीशुदा व्यक्ति ने दबोचकर उसके साथ दरिंदगी की। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी बुधवार को पशुओं के लिए चारा लेने के लिए जंगल गई थी। वहां दूसरे संप्रदाय के आरोपी व्यक्ति ने किशोरी को दबोचकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी ने परिजनों को आपबीती बताई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।