फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अखिलेश यादव बोले- अंग्रेजी में झूठ बोलते हैं सीएम योगी, पढ़िए 33 मिनट के भाषण की 10 बड़ी बातें

Sat, 25 Nov 2023 05:01 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

Akhilesh Yadav News : अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी को जब झूठ बोलना होता है तो अंग्रेजी में बोलते हैं, जिससे आम जनता समझ नहीं पाए। अखिलेश यादव के 33 मिनट के भाषण की 10 बड़ी बातें पढ़िए।
विज्ञापन
अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में शनिवार को एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने बिना नाम लिए पीएम मोदी और सीएम योगी पर कंज कसा। अखिलेश यादव ने अपने 33 मिनट के भाषण में उन्होंने कई बड़ी बातें कहीं। उन्होंने कहा जनता से कहा कि जब सीएम योगी को झूठ बोलना होता है तो अंग्रेजी में झूठ बोलते हैं ताकि आम जनता को समझ न आए।

विज्ञापन


भाषण के दौरान ये बड़ी बातें कहीं-
1. अखिलेश यादव ने कहा कि स्वामी उमेश की पर्सनैलिटी मुख्यमंत्री योगी से अच्छी है।

बिजनौर के नूरपुर में जनसभा को संबोधित करते अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला
2. वर्ल्ड कप में इंडिया जब से हारा है, तब से एक नया शब्द डिक्शनरी में शामिल हो गया है। उन्होंने अपने भाषण में पीएम मोदी का नाम लिए बगैर ही कहा कि यह शब्द उन पर चिपक गया है, जो निकले नहीं निकल सकता।

3. अखिलेश यादव ने कहा कि अगर समाजवादियों के लखनऊ में बनाए गए स्टेडियम में मैच होता तो परिणाम कुछ और होता।

बिजनौर में जनसभा को संबोधित करते अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला
4. अखिलेश यादव ने कहा कि हम भले ही वर्ल्ड कप से दूर रह गए लेकिन, भाईचारा बनाकर रखना है।

5. पिछड़ा दलित और अल्पसंख्यक (पीडीए) के लोगों को अधिकार दिलाने का काम करना है। उन्होंने कहा कि यही पीडीए एनडीए को हरायगा।

बिजनौर पहुंचे अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला
6. अखिलेश यादव ने कहा कि अगर फिर से भाजपा की सरकार आई तो बाबा साहब आंबेडकर के संविधान में दिए अधिकारों को यह लोग छीन लेंगे।

7. अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री को जब झूठ बोलना होता है तो अंग्रेजी में बोलते हैं, जिससे आम जनता समझ नहीं पाए।

बिजनौर पहुंचे अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला
8. अखिलेश यादव ने कहा कि यह सरकार समाजवादी लोगों के लिए एक नई चार्जशीट तैयार रखती हैं। अगर कोर्ट से जमानत मिल भी जाए तो नई चार्जशीट लगा देते हैं।

9. उन्होंने कहा कि आजम खान को झूठा फंसाकर जेल भेज दिया। यह सरकार दूसरे दलों व विपक्षियों पर झूठे मुकदमे कर रही हैं।

यह भी पढ़ें: UP: अखिलेश का तीखा अंदाज, PM-CM का नाम लिए बगैर साधा निशाना, वर्ल्ड कप को लेकर कही ये बड़ी बात
विज्ञापन

10. अखिलेश यादव ने कहा कि 2024 के चुनाव में दिल्ली ही नहीं बल्कि लखनऊ वालों को भी साथ-साथ रवाना करना है। गठबंधन का जिक्र करते हुए कहा कि गठबंधन में हमसे बेहतर साथ लेने वाला कोई नहीं है।

यह भी पढ़ें: UP: दरोगा की कांस्टेबल पत्नी की दबंगई, महिला को बीच सड़क पर पीटा, बाल भी खींचे, पीड़िता ने लगाई गुहार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें