फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: सामने आया असली सच, भीम आर्मी से जुड़े हैं डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा गिराने वाले युवक

Tue, 17 Sep 2019 12:28 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
दोनों आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ के सिखेड़ा गांव में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा गिराने के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार इन आरोपियों ने नई प्रतिमा लगवाने के लिए खुद ही पुरानी प्रतिमा को गिराया था। दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह भीम आर्मी से जुड़े हैं। इस गांव में प्रतिमा को लेकर कई बार जातीय तनाव हो चुका है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार चार सितंबर की रात इंचौली थानाक्षेत्र के गांव सिखेड़ा में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा गिराने की वजह से बखेड़ा हो गया था। ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया था। जिसके बाद एसडीएम और सीओ के सामने भी अनुसूचित जाति के लोगों ने नई प्रतिमा लगवाने की मांग की थी। इस मामले में कुछ लोगों ने पुलिस को बताया कि प्रतिमा गिराने के लिए रात में ऑटो में सवार होकर लोग पहुंचे थे। पुलिस ने ऑटो के नंबर के आधार पर जांच की तो आरोपियों का सुराग लग गया। 

यह भी पढ़ें: सहारनपुर: भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा तोड़ने पर भारी आक्रोश, जमकर हंगामा
विज्ञापन


एसओ गंगानगर रवि चंद्रवाल ने बताया कि पुलिस ने नीरज पुत्र धारा सिंह व राकेश पुत्र नोराज निवासी सिखेड़ा को गिरफ्तार किया। योजना के चार माह पूर्व डॉ. आंबेडकर की नई प्रतिमा लाई गई थी। जिसे गांव के एक मकान में छिपाकर रखा गया था। उसके बाद चार सितंबर की रात कुछ युवकों ने पहले से क्षतिग्रस्त प्रतिमा को आगे की तरफ गिरा दिया था। प्रतिमा गिराने वाले युवकों ने ही पांच सितंबर की सुबह बखेड़ा कर नई प्रतिमा लगाने की मांग की थी। लेकिन पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मामला कोर्ट में चलना बताकर पुरानी प्रतिमा को ही खड़ा करा दिया था।

विज्ञापन

भीम आर्मी से जुड़े हैं आरोपी
एसपी देहात अविनाश पांडेय का कहना है कि गिरफ्तार और फरार आरोपी अनुसूचित जाति से हैं। पूछताछ में राकेश और नीरज ने बताया कि वह भीम आर्मी की बैठक में जाते थे। जिसमें बताया गया है कि यदि प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर गिरा देंगे तो फिर नई प्रतिमा आसानी से लग जाएगी।

यह भी पढ़ें: बवाल की 12 तस्वीरें... फिर जलने से बचा सहारनपुर, पुलिस पर जमकर पथराव, सीओ समेत कई घायल

एसपी देहात ने बताया कि आरोपियों की कॉल डिटेल और ऑटो के नंबर व अन्य साक्ष्य के आधार पर गिरफ्तारी हुई है। सिखेड़ा में खंडित प्रतिमा का वर्ष 1995 में मामला हुआ था। उस समय 38 लोगों पर मुकदमा हुआ था। जमीन विवादित है। लेकिन बाद में समझौता हुआ कि प्रतिमा ढकी हुई रहेगी। यदि किसी ने शांति व्यवस्था में खलल डालने की कोशिश की तो ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में एक आरोपी सोनू फरार है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें