आरोप है कि दो सप्ताह से आरोपी उसका बार-बार रास्ता रोक कर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं और गांव छोड़ने की धमकी दे रहे हैं। गांव न छोड़ने पर गोली मारने की धमकी दी जा रही हैं। एक सप्ताह में आरोपी उसका दो बार रास्ता रोककर धमकी दे चुके हैं। इसकी शिकायत पुलिस से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिससे आरोपियों का दुस्साहस बढ़ रहा है। इस कारण उसे और उसके परिवार को जान माल का खतरा बना है। जान बचाने के लिए परिवार सहित गांव छोड़कर आ गया है।
उधर, ग्राम प्रधान के परिवार सहित गांव छोड़कर पुलिस लाइन पहुंचने की सूचना से अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सीओ सदर रजनीश उपाध्याय, सदर कोतवाली प्रभारी पंकज पंत एवं खुफिया विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों ने उसे समझाने एवं सुरक्षा देने का आश्वासन दिया।
घर पर चिपकाया पोस्टर
प्रधान प्रवीण कुमार ने रविवार को अपने घर के बाहर पलायन करने की सूचना चस्पा कर दी। जिसमें लिखा है कि दबंगों के दबाव में ग्राम अब्दुल्लापुर के प्रधान परेशान होकर अपना गांव छोड़ रहे हैं। इसकी सूचना जब पुलिस को लगी तो पुलिस प्रधान के घर पहुंची और उसे समझाया, उसे सुरक्षा का आश्वासन दिया।
घर की दीवार पर लगाया गांव छोड़ने का पोस्टर
- फोटो : अमर उजाला
गांव के दो पक्षों का विवाद है, मेरा कोई वास्ता नहीं : आयुष मंत्री
आयुष राज्य मंत्री धर्मसिंह सैनी का कहना है कि ग्राम प्रधान और गांव के लोगों के बीच विवाद का मामला है, उसमें उनका कोई वास्ता नहीं है। पुलिस प्रशासन अपना कार्य कर रहा है, मैंने किसी भी पक्ष के लिए पुलिस प्रशासन से कोई सिफारिश नहीं की और न किसी का विरोध किया। दोनों ही पक्ष हमारे लिए बराबर हैं। बेवजह इसे चुनावी विवाद बताया जा रहा है।
धांधली की शिकायत को दबाने के लिए किया यह नाटक
ग्राम अब्दुल्लापुर के प्रधान प्रवीण द्वारा लगाए गए आरोपों पर दूसरे पक्ष के जगपाल, जयवीर, अंशुल, आशु और मोनू का कहना है कि ग्राम प्रधान गांव में हुए विकास कार्यों में धांधली कर रहा था। जिसकी उन्होंने शिकायत कर दी थी। उसी मामले को दबाने के लिए प्रधान द्वारा गांव छोड़कर जाने का नाटक रचा है। प्रधान या उसके परिवार के किसी सदस्य को किसी प्रकार की धमकी नहीं दी, धमकी देने का आरोप गलत है।
प्रधान को पूरी सुरक्षा दी जाएगी : सीओ
सीओ सदर रजनीश कुमार उपाध्याय का कहना है कि मामला कोर्ट में विचाराधीन है। आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट भी लग चुकी है। ग्राम प्रधान अपने सामान और परिवार सहित पुलिस लाइन पहुंचा है। जिसे समझा बुझाकर गांव में भेजा जा रहा है। प्रधान को पूरी सुरक्षा दी जाएगी। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/