एएसपी रण विजय सिंह ने बताया कि डिबेट में हुए बवाल में तीन मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। टीवी कार्यक्रम की वीडियो देखकर झगड़ा करने वाले लोगों की पहचान की जा रही है। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
डिबेट कार्यक्रम की नहीं मिलेगी परमिशन
एएसपी ने बताया कि जिले में किसी भी तरह की डिबेट की परमिशन नहीं दी जाएगी। उन्होंने बताया कि मंगलवार को बड़ौत में रालोद और भाजपा समर्थकों में झगड़ा होने के बाद उच्चाधिकारियों ने ही उक्त निर्णय लिया है। जनपद में लोकसभा चुनाव के दौरान डिबेट पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है।
सोशल मीडिया पर समर्थकों में वाक युद्ध शुरू
भाजपा और रालोद समर्थकों में मारपीट के बाद सोशल मीडिया पर दोनों दलों के समर्थकों में वाक युद्ध शुरू हो गया है। कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर मंगलवार को हुई घटना की वीडियो व फोटो अपलोड कर एक-दूसरे पर विभिन्न तरह के आरोप लगाकर टिप्पणी लिख रहे हैं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/