फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगस्त में पहले दिन झूमकर बरसे बदरा

विज्ञापन
विज्ञापन
- सुबह हुई अच्छी बारिश, दोपहर बाद धूप ने छुड़ाए पसीने
विज्ञापन

- चार अगस्त तक मौसम का मिला जुला रहेगा असर
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। जुलाई में अच्छी बारिश होने के बाद अगस्त की शुरुआत भी अच्छी बारिश से हुई। रविवार को छुट्टी के दिन सुबह सवेरे से ही झमाझम बारिश होने से मौसम खुशनुमा हो गया। दोपहर तक बादल छाए रहे, इसके बाद निकली तेज धूप ने पसीने छुड़ा दिए। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो चार अगस्त तक मौसम का मिलाजुला असर रहेगा।
विज्ञापन

वेस्ट यूपी में जुलाई के अंतिम सप्ताह से बदला मौसम का मिजाज अभी भी ऐसे ही चल रहा है। रुक रुककर बारिश का दौर बना हुआ है। अगस्त की शुरुआत ही अच्छी बारिश से हुई है। सुबह करीब चार बजे अचानक मौसम बदला और झमाझम बारिश हो गई। बारिश रुक रुककर सुबह आठ बजे तक होती रही। बारिश और हवा के चलते मौसम खुशनुमा हो गया। दोपहर बाद मौसम थोड़ा साफ हुआ तो धूप और उमस बढ़ गई। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बारिश 19.2 मिमी रिकार्ड की गई। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि अभी तीन दिन तक हल्की से माध्यम बारिश हो सकती है। वहीं रविवार को मेरठ का एक्यूआई 78 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें