फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम से छेड़छाड़, लोगों ने संदिग्ध युवक को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम से छेड़छाड़, लोगों ने संदिग्ध युवक को दबोचा
विज्ञापन

मेरठ। शास्त्री नगर में एक बैंक के एटीएम में युवक ने मशीन के साथ छेड़छाड़ कर चोरी करने का प्रयास किया। आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। आरोपी से चिप बरामद हुई है, जिसकी जांच की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि हापुड़ के एक युवक ने तीन दिन पहले शिकायत की थी कि एटीएम में धोखाधड़ी करके उसके अकाउंट से रुपये निकाल लिए हैं। मेडिकल पुलिस जांच में जुटी थी। इसी दौरान बृहस्पतिवार शाम करीब सवा छह बजे शास्त्री नगर एल ब्लाक स्थित एक बैंक के एटीएम में एक युवक घुस गया। युवक ने एटीएम मशीन से बार-बार रुपये निकालने का प्रयास किया। युवक की संदिग्ध गतिविधियां देखकर लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने उक्त युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी। जिसमें युवक की संदिग्ध गतिविधियां थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर मेडिकल का कहना कि युवक हापुड़ का बताया गया है। अंदेशा है कि शहर में एक गैंग है, जोकि एटीएम के आसपास घूमते रहते है। लोगों को भ्रमित कर रुपये निकाल लेते हैं। सीओ सिविल लाइन देवेश सिंह का कहना है कि मेडिकल पुलिस मामले की जांच कर रही है। हापुड़ के पीड़ित युवक को भी बुलाया गया है, जिससे दो दिन पहले इसी एटीएम में धोखाधड़ी करके एटीएम कार्ड बदलकर पैसा निकाले थे।

अमर उजाला ई-पेपर फ्री में पढ़ने के लिए अमर उजाला ऐप डाउनलोड करें, एकदम फ्री, ये ऑफर सीमित समय के लिए है।

अमर उजाला ई-पेपर डेली एक रुपये से भी कम, अभी सब्सक्राइब करें और अपने शहर की हर खबर, हर समय, हर डिवाइस पर पाएं ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें