पत्रकारों से वार्ता करते अमिताभ ठाकुर
- फोटो : Amar Ujala
आजाद अधिकार सेना के रास्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने नगर निगम पार्षदों के साथ मारपीट के मामले में भाजपा सरकार में मंत्री और एमएलसी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किए जाने और कारवाई किये जाने की मांग की है।
उन्होंने सोमवार को चौधरी चरण सिंह पार्क में पत्रकारों से वार्ता के दौरान भी यह मांग उठाई। उन्होंने कहा कि बीच सदन और सड़क पर निगम पार्षद आशीष और कुलदीप के साथ भाजपा नेताओं के द्वारा मारपीट किया जाना लोकतंत्र की हत्या है।
इस मामले में पुलिस को आरोपी नेताओं पर मुकदमा दर्ज कर उनको गिरफ्तार करने चाहिये। अगर पुलिस ने दो दिनों में मुकदमा दर्ज कर कारवाई नही की तो वह इस मामले में 156/3 में कोर्ट जाकर करवाई की मांग करेंगे।
उन्होंने इस संबंध में एडीजी, एसएसपी और नगरायुक्त से भी मुलाकात की और पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों की ओर से मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। मंत्री और एमएलसी के खिलाफ सख्त करवाई होनी चाहिए। उनकी पार्टी इस मामले पीछे नही हटेगी।