फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्षदों से मारपीट: अमिताभ ठाकुर बोले- दो दिन में मंत्री और MLC पर मुकदमा नही हुआ तो जाएंगे कोर्ट

Mon, 01 Jan 2024 04:28 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने  पार्षदों के साथ मारपीट के मामले में भाजपा सरकार में मंत्री और एमएलसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किये जाने की मांग की है।
विज्ञापन
पत्रकारों से वार्ता करते अमिताभ ठाकुर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजाद अधिकार सेना के रास्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने नगर निगम पार्षदों के साथ मारपीट के मामले में भाजपा सरकार में मंत्री और एमएलसी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किए जाने और कारवाई किये जाने की मांग की है।

विज्ञापन


उन्होंने सोमवार को चौधरी चरण सिंह पार्क में पत्रकारों से वार्ता के दौरान भी यह मांग उठाई। उन्होंने कहा कि बीच सदन और सड़क पर निगम पार्षद आशीष और कुलदीप के साथ भाजपा नेताओं के द्वारा मारपीट किया जाना लोकतंत्र की हत्या है।

इस मामले में पुलिस को आरोपी नेताओं पर मुकदमा दर्ज कर उनको गिरफ्तार करने चाहिये। अगर पुलिस ने दो दिनों में मुकदमा दर्ज कर कारवाई नही की तो वह इस मामले में 156/3 में कोर्ट जाकर करवाई की मांग करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने इस संबंध में एडीजी, एसएसपी और नगरायुक्त  से भी मुलाकात की और पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों की ओर से मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। मंत्री और एमएलसी के खिलाफ सख्त करवाई होनी चाहिए। उनकी पार्टी इस मामले पीछे नही हटेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें