फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेगमपुल से ज्यादा पल्लवपुरम का एक्यूआई, शहर हेल्थ इमरजेंसी से बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
बेगमपुल से ज्यादा पल्लवपुरम का एक्यूआई, शहर हेल्थ इमरजेंसी से बाहर
विज्ञापन

मोदीपुरम। बीते दो दिन के मुकाबले मेरठ का एक्यूआई 336 से घटकर मंगलवार को 293 हो गया। औसत एक्यूआई के आधार पर शहर हेल्थ इमरजेंसी के हालात से बाहर आया लेकिन बेगमपुल और पल्लवपुरम में राहत नहीं मिली। दोनों ही इलाकों में एक्यूआई 300 के पार रहा।
मंगलवार सुबह शहर के कुछ इलाकों में धुंध छाई रही, लेकिन धूप निकलने के बाद मौसम साफ हो गया। मौसम कार्यालय पर दिन का तापमान 28.8 व न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक डा यूपी शाही का कहना है कि रात का मौसम काफी सर्द हो रहा है, और तापमान में भी गिरावट आ रही है। संवाद
विज्ञापन

शहर में प्रदूषण का स्तर
पल्लवपुरम 310
बेगमपुल 305
जयभीमनगर 281
गंगानगर 285
कैंट बोर्ड के डंपिंग ग्राउंड में जला कूड़ा, पौडी हाईवे पर धूल के गुबार- शीर्षक
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कैंट बोर्ड और एनएचएआई पर कार्रवाई के लिए पत्र भेजा
मोदीपुरम। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहायक वैज्ञानिक गितेश चंद्रा, अवर अभियंता एसपी सिंह और बासुदेव की टीम को मंगलवार को कैंट बोर्ड के डंपिग ग्राउंड पर कूड़ा जलता मिला। मेरठ करनाल हाईवे और मेरठ बिजनौर पौडी हाईवे पर भी धूल के गुबार उठते पाए गए।
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी डा योगेंद्र कुमार का कहना है कि गढ़ रोड पर बिजली विभाग के कार्यालय पर कूडा जलता हुआ मिला। मेरठ बिजनौर हाईवे पर एक जगह पानी का छिड़काव तो हो रहा था पर मिट्टी के ढेर खुले में ही पड़े थे। मेरठ करनाल हाईवे पर पानी के छिड़काव की व्यवस्था नहीं थी। एनएचएआई और कैंट बोर्ड को जुर्माना और कारण बताओ नोटिस की संस्तुति करते हुए बोर्ड मुख्यालय पत्र भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें