अपर पुलिस अधीक्षक एसीओ, मेरठ सेक्टर अरविंद कुमार को अपर पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ, अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) गोरखपुर, आलोक कुमार शर्मा कोे एएसपी मुजफ्फरनगर देहात, एएसपी पुलिस प्रशिक्षण मुख्यालय बीपी अशोक को एएसपी क्राइम मेरठ और अपर पुलिस अधीक्षक क्राइम, मेरठ को इसी पद पर पुलिस प्रशिक्षण मुख्यालय, लखनऊ में तैनात किया गया है।
अखिलेश कुमार अभी तक कानपुर में एसएसपी के पद पर कार्यरत थे। वहीं, राजेश कुमार पांडे को लखनऊ में एसपी प्रशिक्षण एवं सुरक्षा के पद पर तैनाती दी गई है। एसपी क्राइम शिवराम यादव का तबादला इलाहाबाद किया गया है। उनके स्थान पर डा0 बीपी अशोक मेरठ के एसपी क्राइम नियुक्त किए गए हैं।
वहीं, मुजफ्फरनगर एसपी देहात अजय कुमार सहदेव 31 अगस्त को सेवानिवृत्त हो रहे है। शासन ने उनकी जगह आलोक शर्मा जिले का नया एसपी देेहात बनाया है। फिलहाल वे गोरखपुर में एएसपी क्राइम है।
एडीएम वित्त एवं राजस्व सियाराम मौर्य को अब जिले में ही एडीएम न्यायिक की जिम्मेदारी दी गई है। उनके स्थान पर आलोक कुमार नए एडीएम वित्त होंगे। वे अभी तक रायबरेली में सिटी मजिस्ट्रेट थे। प्रमोशन के बाद उन्हें यहां भेजा गया है।