फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बच्चों की मां अगवा करने का आरोप, 22 अगस्त से है लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन बच्चों की मां अगवा करने का आरोप, 22 अगस्त से है लापता
विज्ञापन

सरधना। मायके से ससुराल जाने के लिए घर से निकली महिला पिछले करीब एक महीने से लापता है। उसकी गुमशुदगी दर्ज है। अब महिला के पति ने गांव के ही युवक पर पत्नी का अपहरण करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी ने तहरीर पर मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
दबथुआ निवासी प्रवीन पुत्र हरि सिंह ने बताया कि उसके परिवार में पत्नी पिंकी (32) तथा तीन बच्चे हैं। वह झांसी में प्राईवेट नौकरी करता है। उसके पड़ोसी दूसरे समुदाय से हैं, जो कि उसके मकान पर कब्जा करने की नीयत रखते हैं। 22 अगस्त को पत्नी पिंकी हापुड़ थाना क्षेत्र के गांव चमरी (मायका) से दबथुआ आ रही थी। आरोप है कि रास्ते में पड़ोसियों ने पिंकी का अपहरण कर लिया। पत्नी के पास करीब दो लाख की ज्वेलरी और साठ हजार रुपये की नकदी थी। प्रवीन का आरोप है कि उसे डर है कि आरोपियों ने उसकी पत्नी का धर्म परिवर्तन कराकर कहीं बेच न दिया हो या फिर उसकी हत्या कर दी हो।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष बृजेश कुमार ने बताया कि उन्होंने हापुड़ कोतवाली में संपर्क किया। वहां पिंकी की गुमशुदगी दर्ज है। वहां की पुलिस जांच में जुटी है। परिजनों द्वारा थाने में दी गई शिकायत की जांच कराकर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

तीन दिन से लापता युवक की गुमशुदगी दर्ज कराई
जानीखुर्द। गांव चौबला से एक युवक तीन दिन पूर्व लापता हो गया। तलाश के बाद न मिलने पर रविवार को उसकी गुमशुदगी की तहरीर जानी थाने में दी गई। गांव चौबला निवासी महाराज सिंह के अनुसार उसका भतीजा सोनू (35) पुत्र कृष्णपाल तीन दिन पूर्व अपने दो दोस्तों के साथ गया था। लेकिन देर शाम तक नहीं लौटा। उसकी तलाश की गई। उसका कुछ सुराग न मिलने पर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें