फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म बनाने के नाम पर दो करोड़ की ठगी करने वाले आरोपी को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म बनाने के नाम पर दो करोड़ की ठगी के मामले में दूसरा आरोपी पकड़ा
विज्ञापन

मोदीपुरम (मेरठ)। थाना कंकरखेड़ा पुलिस ने फिल्म बनाने के नाम पर दो करोड़ की ठगी करने के मामले में दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। अब भी चार आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार वर्ष 2019 और 2021 में थाना कंकरखेड़ा पर रोहित गिल, रमन, भरत सिंह एवं कैलाश चंद्र ने महा फिल्म प्रोडक्शन हाउस चंडीगढ़ द्वारा फिल्म बनाने के नाम पर दो करोड़ की ठगी करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। इसमें पीड़ितों ने कथित डायरेक्टर
बेअंत सिंह उर्फ प्रीति औजला, पलक औजला, सागर यादव, हितेश, चेतन जायसवाल एवं विरेंद्र रामपाल को नामजद किया था। आरोपियों ने फिल्म में पैसा लगाकर पैसे को दोगुना करने के नाम पर उनसे दो करोड़ की ठगी की थी। तभी से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। हाल ही में पुलिस ने आरोपी चेतन जायसवाल को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब शुक्रवार को पुलिस ने दूसरे आरोपी हितेश को करनाल से पकड़ लिया। हितेश करनाल का ही रहने वाला है। इस मामले में मुख्य आरोपी बेअंत सिंह उर्फ प्रीति औजला, पलक औजला, विरेंद्र रामपाल और सागर अभी फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें