फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की भिड़ंत में एक की मौत, दो गंभीर

Thu, 25 Feb 2016 02:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
भामौरी मार्ग पर बुधवार देर शाम दो बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने एंबुलेंस के नहीं पहुंचने पर बाइक और गाड़ी से घायलों को सीएचसी पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया जबकि दो को मेरठ के लिए रेफर कर दिया। ग्रामीणों ने सीएचसी पर एंबुलेंस खड़ी होने के बावजूद चालक नहीं मिलने पर हंगामा किया। इसके बाद पुलिस ने जीप द्वारा गंभीर घायलों को मेरठ पहुंचाया।
विज्ञापन


महादेव निवासी 17 वर्षीय आकाश उर्फ अंशुल पुत्र दर्शन सिंह बुधवार देर शाम दौराला के महल गांव निवासी अंकुर पुत्र ब्रजलाल की पल्सर बाइक पर भामौरी स्थित गन्ना क्रय केंद्र पर गए थे। अंकुर महादेव गांव में अपनी रिश्तेदारी में रहकर गन्ना क्रय केंद्र पर लोडर चलाता था। वह बुुधवार को गन्ना क्रय केंद्र पर मजदूरी के एक हजार रुपये लेने गया था। वहां रुपये नहीं मिलने पर दोनों गांव लौट रहे थे। भामौरी गांव के बाहरी छोर पर जाहरवीर माढ़ी के निकट चंदन चौक पर सामने से आ रही एक अन्य बाइक ने पल्सर में जोरदार टक्कर मार दी।

जिसमें अंकुर और आकाश समेत एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों को सड़क हादसे की जानकारी मिली तो देखा कि तीन युवक तड़प रहे हैं। इसकी सूचना 108 एंबुलेंस को दी, लेकिन एंबुलेंस नहीं पहुंची। इस पर ठा. विक्रम सिंह अपनी बाइक पर तथा पूर्व ग्राम प्रधान ठा. दिनेश सिंह अपनी गाड़ी में घायलों को लेकर सीएचसी पहुंचे। चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं दो युवकों को गंभीर होने पर मेरठ के लिए रेफर कर दिया। वहां एंबुलेंस मौजूद थी परंतु चालकनहीं था। इससे क्षुब्ध ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। इस पर पुलिस ने जीप द्वारा दोनों गंभीर रूप से घायल युवकों को मेरठ भेजा।
विज्ञापन


उधर, मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। कार्यवाहक थाना प्रभारी कुलवीर सिंह का कहना है कि मृतक दूसरी बाइक पर सवार युवक होगा। मामले की जांच कराई जा रही है। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि यदि बाइक सवार हेल्मेट पहने होते तथा एंबुलेंस समय पर पहुंच जाती तो युवक की जान बच सकती थी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें