फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident: मेरठ में भीषण हादसा, अनियंत्रित होकर पलटा छोटा हाथी, 20 से ज्यादा घायल, चार की हालत गंभीर

Sun, 06 Aug 2023 10:34 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के मवाना थाना क्षेत्र में आज सुबह एक भीषण हादसा हुआ। हादसे में तकरीबन 22 लोग घायल हो गए, जिनमें चार की हालत गंभीर बताई गई है। उन्हें मेरठ रेफर किया गया है।
विज्ञापन
Accident - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के मवाना में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां गांव माखन नगर से छोटे हाथी में सवार होकर लगभग 20-22 लोग मेरठ ब्रह्मपुरी में किसी रिश्तेदार की मौत में शामिल होने के लिए निकले थे। रास्ते में तिगरी के पास बाईपास पर छोटा हाथी अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें सभी लोग घायल हो गए । फिलहाल चार की हालत गंभीर होने पर उनको मेरठ रेफर किया गया है। शेष का इलाज सीएचसी में चल रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव माखन नगर निवासी सुभाष पुत्र स्वराज सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की बीती देर रात उनके बहनोई नीरज पुत्र बिसंबर का देहांत हो गया था। जिसकी सूचना पर आज परिवार के लोग वह रिश्तेदार आदि  ब्रह्मपुरी के लिए छोटा हाथी में सवार होकर चले थे।

जैसे ही तिगरी के पास पहुंचे तो अचानक छोटा हाथी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। जिससे वहां पर चीख पुकार मच गई तथा छोटे हाथी में सवार सभी लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


सूचना पर एम्बुलेंस मौके पर पहुंची तथा घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर कविता दीपा संतलेस राकेश की हालत गंभीर होने पर मेरठ रेफर कर दिया। वही सीएचसी में भर्ती ओमवती सरोज शकुंतला पूजा राजू रामकुमार बुलबुल संदीप रेखा दीपा दिव्या आदि का इलाज सीएससी में किया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें