फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: निगम की बिल्डिंग में मल्टीलेवल पार्किंग बनेगी, पहली किस्त मिली

Sun, 06 Aug 2023 02:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। घंटाघर के पास नगर निगम की बिल्डिंग में मल्टीलेवल पार्किंग बनने की उम्मीद अब पूरी होगी। प्रदेश सरकार ने शनिवार को 45.99 करोड़ की लागत वाली मल्टीलेवल पार्किंग के लिए 25 फीसदी राशि 11.49 करोड़ रुपये जारी कर दिए। मुख्यमंत्री द्वारा मेरठ को मिली इस सौगात शहरवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। इसे सीएनडीएस जल निगम द्वारा बनया जाएगा। जल्द ही इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन

शहर के बीचोबीच स्थित प्रमुख बाजारों के लिए पार्किंग की व्यवस्था न होने से व्यापारी और स्थानीय लोगों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ता है। बाजार आने वाले ग्राहकों और व्यापारियों को गाड़ी खड़ी करने के लिए जूझना पड़ता था। भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने 23 अगस्त 2022 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मेरठ प्रवास के अवसर पर मल्टीलेवल पार्किंग की मांग रखी थी। नगर विकास मंत्री से भी इसे लेकर कई बार बात हुई। सांसद राजेंद्र अग्रवाल और महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने भी मेरठ को स्मार्ट सिटी बनाने के क्रम में नगर विकास मंत्री अरविंद शर्मा और प्रमख सचिव नगर विकास डॉ. अमृत अभिजात के सामने नगर निगम की बिल्डिंग में मल्टीलेवल पार्किंग बनाने की बात मांग रखी थी। शनिवार को शासन द्वारा स्मार्ट सिटी के तहत निगम की बिल्डिंग में मल्टीलेवल पार्किंग बनाने की हरी झंडी दे दी। नगरीय विकास निदेशालय एवं मिशन निदेशक स्मार्ट सिटी ने 45 करोड़, 99 लाख, सात हजार रुपये मंजूर किए। पहली किश्त शनिवार को 11 करोड़, 49 लाख, 76 हजार रुपये नगर निगम के खाते में ट्रांसफर कर दिया। नगर आयुक्त डॉ. अमित पाल शर्मा का कहना है कि नगर निगम की नई बिल्डिंग शास्त्रीनगर में बनायी जा रही है। निगम की पुरानी बिल्डिंग में मल्टीलेवल पार्किंग बनाने का प्रस्ताव भेजा हुआ था। अब जियो आने पर रास्ता साफ हो गया है।

500 गाड़ी खड़ी करने की बनेगी व्यवस्था

अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार ने बताया कि मल्टीलेवल पार्किंग में करीब 500 गाड़ियां खड़ी होने की व्यवस्था होगी। शुल्क भी सामान्य ही रखा जाएगा। सीएनडीएस जल निगम को मल्टीलेवल पार्किंग बनाने की जिम्मेदारी दे दी है। स्वीकृत पहले हो गई थी, अब पूरा जियो आ गया है। पहली किश्त आ चुकी है। जल्द ही काम शुरू करा देंगे।
विज्ञापन





भाजपा नेता गदगद

पार्किंग का जियो कमिश्नर, डीएम, नगर आयुक्त सहित कई अधिकारियों के साथ मेरठ के जनप्रतिनिधियों को भी भेजा गया। इसकी जानकारी लगते भाजपा नेता और व्यापारी नेता गदगद हो गए। भाजपा नेता और व्यापारी नेताओं का कहना है कि निगम की बिल्डिंग में मल्टीलेवल पार्किंग बनने से शहर की काफी समस्या का निस्तारण हो गया है। अब यहां पर व्यापारी और स्थानीय लोगों सहित बाहर से आने वाले लोग अपनी कार पार्किंग में सुरक्षित खड़ी कर सकते है।

प्रमुख 10 बाजार जाम से होंगे मुक्त, कारोबार भी बढ़ेगा

मेरठ। मल्टीलेवल पार्किंग से शहर के प्रमुख दस बाजार घंटाघर, खैरनगर दवा बाजार, सराफा बाजार, वैली बाजार, पालिका बाजार, कोटला बाजार, अहमदनगर रोड, केसरगंज, देहलीगेट थाना रोड व छतरी पीर के पास बाजार जाम से मुक्त होंगे। व्यापारियों को व्यापार बढ़ेगा और स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। पार्किंग से करीब पांच लाख की आबादी को लाभ मिलेगा। योगी सरकार द्वारा निगम की बिल्डिंग में पार्किंग बनने की जानकारी लगने पर भाजपा नेता, व्यापारी, स्थानीय लोग गदगद है और शहर को स्मार्ट सिटी की तरफ बढ़ता एक कदम भी बताया जा रहा है।



क्या कहते जनप्रतिनिधि और व्यापारी
प्रदेश सरकार ने मेरठ को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने विशेष परिस्थिति में सामान्य प्रक्रिया से हटकर पैरा 94 में यह धनराशि स्वीकृत की है। मैंने मुख्यमंत्री और प्रमुख सचिव नगर विकास को कई बार पत्र लिखकर मल्टीलेवल पार्किंग की मांग उठाई थी। नगर विकास मंत्री व वित्त मंत्रालय से इस संबंध में मुलाकात की। मेरे काफी प्रयास के बाद सफलता मिली है।

डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपा एवं राज्यसभा सांसद



सन 2012 से 2017 तक मैं महापौर रहा हूं। पांच साल तक लगातार शहर के विकास कार्यों में बाधक बनी सपा सरकार से मल्टीलेवल पार्किंग की मांग करता रहा। दोबारा महापौर बनते ही नगर निगम की बिल्डिंग में मल्टीलेवल पार्किंग बनाने को लेकर मुख्यमंत्री, नगर विकास मंत्री, प्रमुख सचिव नगर विकास से मिलता रहा। मुख्यमंत्री ने उनकी मांग को स्वीकार करते मेरठ को मल्टीलेवल पार्किंग की सौगात दे दी है।
हरिकांत अहलूवालिया, महापौर



मेरठ के व्यापारियों की मल्टीलेवल पार्किंग को लेकर काफी वर्षों से व्यापारियों की मांग को आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा हरी झंडी दे दी गई है। ढाई लाख व्यापारी को इसका लाभ मिलेगा। योगी सरकार का व्यापारी आभार व्यक्त करते है।

मेरठ में हवाई अड्डे की भी रख चुके है मांग

मेरठ। राज्यसभा सदस्य डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी मेरठ के विकास के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने 23 अगस्त 2022 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर मेरठ में हवाई अड्डा बनाने की मांग की थी। कहा था कि डा. अंबेडकर हवाई पट्टी मेरठ के विस्तारीकरण का मसला पंद्रह साल से ज्यादा समय से लंबित है। आउटर रिंग रोड की भी मांग लक्ष्मीकांत वाजपेयी कर चुके है।


नवीन गुप्ता, संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष

घंटाघर के पास निगम की बिल्डिंग में मल्टीलेवल पार्किंग बनने का निर्णय व्यापारियों के हित में है। व्यापारियों और स्थानीय लोगों को इसका लाभ मिलेगा। घनी आबादी जाम से मुक्त होगी और व्यापार भी बढ़ेगा।

अजय गुप्ता, संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष



मल्टीलेवल पार्किंग शहर के विकास में मील का पत्थर साबित हुआ है। राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी द्वारा लगातार प्रयास किया गया। व्यापारियों को पार्किंग का सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा। इस सराहनीय काम से शहर का विकास होगा।
अमित बंसल, संयुक्त व्यापार संघ मंत्री
-



घंटाघर के पास मल्टीलेवल पार्किंग बनाने की लंबी लड़ाई मैंने भी लड़ी है। मुख्यमंत्री और नगर विकास मंत्री को कई पत्र भी लिखे है। मेरठ के कई व्यापारी और भाजपा नेताओं के प्रयास से मुख्यमंत्री ने यह सौगात दी है।

ललित नागदेव, पूर्व पार्षद



-

मल्टीलेवल पार्किंग का लाभ सराफा व्यापारियों को सबसे ज्यादा मिलेगा। दूरदराज से सराफा बाजार में व्यापारी आते है। उनको गाड़ी खड़ी करने में काफी परेशानी होती थी, जिसके चलते बाजार भी प्रभावित होता था। सराफा बाजार में व्यापारी और स्थानीय लोगों का पार्किंग का फायदा होगा। बाजार में गाड़ी नहीं खड़ी होगी तो जाम से भी लोगों को मुक्ति मिलेगी।



विजय आनंद अग्रवाल, महामंत्री बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन

-



खरखौदा दवा बाजार में दिनभर जाम की स्थिति रहती है। सड़क पर एक भी गाड़ी खड़ी होने से पैदल चलने वाले लोग भी परेशान हो जाते है। व्यापारी को जान जोखिम में डालकर बाजार में दोपहिया पर सवार होकर आना पड़ता है। मल्टीलेवल पार्किंग बनेगी तो व्यापारी और ग्राहक अपनी गाड़ी वहां खड़ी करके आसानी में बाजार आ सकते है।

रजनीश कौशल, दवा व्यापारी नेता



-

मल्टीलेवल पार्किंग को लेकर नगर निगम में कई बार अधिकारियों से मिला हूं। मुख्यमंत्री को भी कई बार चिट्ठी लिखकर घंटाघर पर पार्किंग की व्यवस्था का मामला जनहित में उठाया। व्यापारी व स्थानीय लोग को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन




अफजाल सैफी, सामाजिक कार्यकर्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें