मेरठ में रविवार सुबह एक हादसे में एक सिपाही घायल हो गया। यहां रुड़की रोड पर रविवार सुबह रैपिडएक्स के निर्माण कार्य के दौरान एलजी मशीन के अचानक से ब्रेक फेल हो गए। इसके बाद मशीन में जकड़ा स्लाडर मेरठ की ओर से आ रही एक कार के ऊपर गिर गया। स्लाइडर गिरने से कार का पिछला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं कार चला रहा यूपी पुलिस का सिपाही गंभीर रूप से घायल हुआ है। मौके पर पहुंचे लोगों ने सिपाही को निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
जानकारी के अनुसार ब्रेक फेल हो जाने के कारण करीब 30 फीट की उंचाई से स्लाइडर मेरठ की तरफ से आ रही इग्निस कार के ऊपर गिर गया। हादसे के दौरान कार का पीछे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। कार को चला रहा उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही अमित उपाध्याय गंभीर रूप से घायल हो गया।