फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सैन्यकर्मी की विधवा की मौत के कई साल बाद तक पेंशन लेता रहा परिवार

Sun, 29 Oct 2023 02:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के टीपीनगर निवासी तेजवंती की मौत के बाद भी उनकी पेंशन आती रही। तेजवंती देवी ने वर्ष 2010 में अंतिम बार जीवित प्रमाण पत्र जमा कराया था। जिसके बाद उन्हें जीवित मानकर लगातार पेंशन जारी की जाती रही।
विज्ञापन
पेंशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में सैन्यकर्मी की विधवा की मौत के कई साल बाद भी उसका परिवार रक्षा पेंशन संवितरण कार्यालय में फर्जी जीवित प्रमाण पत्र जमा कराकर पेंशन लेता रहा। जांच में मामला पकड़ आने पर रक्षा पेंशन संवितरण अधिकारी ने महिला के पुत्र, पुत्रवधु और पौत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


रक्षा पेंशन संवितरण अधिकारी कमल किशोर ने टीपीनगर थाने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि टीपीनगर क्षेत्र की उत्तम नगर निवासी तेजवंती बहल पत्नी स्व. मेहर चंद 1986 से पति की पेंशन ले रही थी। नियमानुसार प्रत्येक पेंशनर को प्रतिवर्ष अपने जीवित होने का प्रमाण पत्र देना अनिवार्य है।

विज्ञापन

तेजवंती देवी ने वर्ष 2010 में अंतिम बार जीवित प्रमाण पत्र जमा कराया था। जिसके बाद उन्हें जीवित मानकर लगातार पेंशन जारी की जाती रही। जुलाई 2022 में जीवित प्रमाण पत्र परिजनों से मिलने पर कार्यालय द्वारा तेजवंती देवी से मिलकर जीवित होने की पुष्टि करनी चाही और पेंशन रोक दी।

उनका पौत्र रवि कुमार पुत्र अश्वनी कुमार कार्यालय पहुंचा और अपनी दादी के जीवित होने की सूचना दी। रक्षा पेंशन संवितरण अधिकारी ने उन्हें कार्यालय लाने को कहा, लेकिन वह उन्हें लेकर नहीं पहुंचा। शक होने पर पिछले वर्षों में मिले उनके जीवित प्रमाण पत्र की जांच कराई गई तो उनके 5 वर्षों के प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए।

इसके बाद कार्यालय के अधिकारी टीपीनगर पुलिस के साथ तेजवंती के आवास पर पहुंचे। वहां उनकी पुत्रवधु कमलेश बहल ने तेजवंती देवी के देहांत की बात स्वीकार की, लेकिन स्पष्ट दिनांक नहीं बता पाई और न ही मृत्यु प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया। पुलिस ने तेजंवती के पुत्र अश्वनी कुमार, पुत्रवधू कमलेश और पौत्र रवि के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें