फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रेम जाल में फंसाकर तीन साल तक दुष्कर्म, टीचर बनने पर शादी करने से इंकार, पीड़िता ने SSP को सुनाई आपबीती

Mon, 30 Oct 2023 06:31 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : युवती ने बताया कि वर्ष 2018 में युवक ने उसे शादी का झांसा देकर अपने प्रेम जल में फंसा लिया था। अब आरोपी शिक्षक के परिजन युवती की जान के दुश्मन बन गए हैं।
विज्ञापन
मेरठ में दुष्कर्म का मामला। सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में शादी का झांसा देकर तीन साल तक दुष्कर्म करने के मामले में जेल गए शिक्षक के परिजन अब पीड़िता की जान के दुश्मन बन गए हैं। सोमवार को एसएसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता ने अपनी जान का खतरा बताते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसएसपी ने इस मामले में नौचंदी पुलिस को कार्रवाई कर आरोपियों की गिरफ्तारी करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, लोहिया नगर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली युवती सोमवार को एसएसपी ऑफिस पहुंची। युवती ने बताया कि वर्ष 2018 में मुंडाली थाना क्षेत्र के रछौती गांव के रहने वाले युवक भूपेंद्र ने उसे शादी का झांसा देकर अपने प्रेम जल में फंसाया। इसके बाद तीन साल तक युवती के साथ दुष्कर्म करता रहा। इसी बीच भूपेंद्र का टीजीटी में चयन हो गया और वह देवरिया में सरकारी शिक्षक के पद पर तैनात हो गया।

यह भी पढ़ें: मां-बेटियों की मौत का मामला: 130 किलोमीटर की रफ्तार से आई ट्रेन, पलभर में उजड़ गया परिवार, चीखता रह गया रमेश

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इसके बाद भूपेंद्र उससे शादी से मुकर गया। जिस पर पीड़िता ने उसके खिलाफ नौचंदी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में फिलहाल भूपेंद्र जेल में है। पीड़िता का आरोप है कि अब आरोपी के परिजन लगातार पीड़िता का पीछा करके उस पर मामले में समझौते का दबाव बना रहे हैं। ऐसा न करने पर उसे एसिड अटैक की धमकी दी जा रही है। जिसके चलते वह कचहरी भी नहीं जा पा रही। अपनी जान का खतरा बताते हुए पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें: Meerut: इंद्रशेखर हत्याकांड को लेकर भीम आर्मी का धरना-प्रदर्शन, की एक करोड़ के मुआवजे की मांग

उधर, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी करने का आश्वासन दिया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें