फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किठौर में 50 बेड का कोविड अस्पताल शुरू होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
किठौर में 50 बेड का कोविड अस्पताल शुरू होगा
विज्ञापन

किठौर। किठौर व शाहजहांपुर के बीच नहर पुल के समीप सपा सरकार के समय में बने 50 बेड वाले अस्पताल के दिन जल्द बहुरने वाले हैं। इसकी तैयारी पूर्ण हो गई है। डॉक्टरों की लिस्ट भी जारी हो चुकी है। अस्पताल में कुछ बेड की व्यवस्था तथा सामान भी पहुंच गया है। एक-दो दिन में सभी व्यवस्था पूरी होने के बाद कोरोना संक्रमित मरीज इसमें भर्ती किए जाएंगे।
सपा शासन काल में कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर के प्रस्ताव के बाद शासन की ओर से किठौर व शाहजहांपुर के बीच नहर पुल के पास सिंचाई विभाग की जमीन पर सरकार ने 50 बेड का अस्पताल बनवाया था। लेकिन अस्पताल का यह भवन सरकार और प्रशासन की अनदेखी के चलते अभी तक बंद पड़ा था। कई बार पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर ने भी अधिकारियों से शीघ्र डाक्टर उपलब्ध कराने मांग की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए किठौर के कई राजनीति दलों ने सीएमओ मेरठ समेत सभी अधिकारियों और शासन से कोविड अस्पताल बनवाने की गुहार लगाई। जिसके बाद सीएमओ ने माछरा सीएचसी प्रभारी को शीघ्र डॉक्टरों की टीम और उपकरण उपलब्ध करने के निर्देश दिए। रविवार को उक्त अस्पताल में कई दर्जन बेड और ऑक्सीजन सिलिंडर भेजे गए।
सीएचसी प्रभारी आलोक नायक का कहना है कि दो-चार दिन में कोविड अस्पताल शुरू हो जाएगा। जिससे कोरोना संक्रमितों की जिंदगी बचाई जा सके।
-------
देहात के लोगाें को मिलेगा लाभ
पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर का कहना है कि अस्पताल शुरू कराने के लिए काफी दिनों से मांग चल रही थी। अस्पताल शुरू होने से देहात के लोगों को इसका बहुत फायदा मिलेगा।
--------
बसपा के राज्यसभा सांसद बाबू मुुनकाद अली का कहना है कि अपनी पार्टी तो चाहती है कि वह इस भयंकर कोरोना काल में हर मरीज का सही समय पर इलाज हो। किठौर में शुरू होने वाले इस अस्पताल से आसपास के मरीजों की जान बचाई जा सकेगी।
विज्ञापन

--------
किठौर विधायक सतवीर त्यागी का कहना है कि कमिश्नर मेरठ के साथ बैठक में देहात में अस्पताल की मांग उठाई गई थी। देेहात के मरीजों की परेशानी को देखते हुए विधायक निधि से आक्सीजन सहित अन्य दवाओं के लिए 25 लाख रुपये की मदद दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें