फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4.1 किमी में क्रांति पथ से जुड़ेंगे 21 एतिहासिक स्थल

विज्ञापन
विज्ञापन
4.1 किमी में क्रांति पथ से जुड़ेंगे 21 ऐतिहासिक स्थल
विज्ञापन

मेरठ। 1857 की क्रांति से जुड़े स्थलों को क्रांति पथ से जोड़ा जा रहा है। लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहीद स्मारक से शुरू होने वाले तीन करोड़ 63 लाख आठ हजार की लागत से बनाए जाने वाले क्रांति पथ का शिलान्यास किया। कलक्ट्रेट स्थित राष्ट्रीय सूचना केंद्र में पर्यटन और सीएंडडीएस विभाग के अधिकारी शामिल रहे। क्रांति पथ में 21 ऐतिहासिक स्थलों को जोड़ा गया है। 4.1 किमी. के क्रांति पथ का शहीद स्मारक से निर्माण शुुरू हो गया है।
विज्ञापन

21 स्थलों में 195 दिल्ली रोड, शहीद स्मारक, सदर बाजार, सदर थाना, पुलिस स्ट्रीट, वेस्ट एंड रोड, ऑफिसर्स मैस, काली पल्टन मंदिर, 20वीं नेटिव रेजिमेंट, एमएच रोड बंगला, सेंट्रल रेस्ट, 11वीं नेटिव रेजिमेंट, परेड ग्राउंड रेजिमेंट, थर्ड नेटिव लाइट रेजिमेंट, चार्ल्स डॉसन का घर, चार्लोट चेंबर, बंगला नंबर-241, कैप्टन एससी क्रेज का घर, बर्न डाउन बंगला, क्रामिकल स्मिथ का घर व मिलेट्री अस्पताल है। यह यात्रा शहीद स्मारक से शुरू होकर वापस आकर शहीद स्मारक पर ही समाप्त होती है। इस अवसर क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अंजू चौधरी, सीएंडडीएस की सुनीता शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें