फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ : दस महीने में 108 मेले लगे फिर भी 79 हजार बेरोजगार

Thu, 02 Dec 2021 02:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ मंडल में जनवरी से अक्तूबर तक दस महीने में 108 मेलों में 9956 युवाओं को रोजगार मिला, लेकिन फिर भी 79184 बेरोजगार रह गए। इन मेलों में 42 हजार 366 युवा भाग लेने पहुंचे थे। यानी आवेदकों की संख्या के मुकाबले सिर्फ 23 फीसदी युवाओं को ही रोजगार मिल सका।

विज्ञापन

क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार 108 रोजगार मेलों में कुल 768 प्लेसमेंट कंपनियों और 42366 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया था। मंडल में इस समय 79184 बेरोजगार पंजीकृत है। इनमें से 16544 पंजीकरण इसी वर्ष हुए हैं।


जनपद पंजीकृत बेरोजगार मिला रोजगार
मेरठ
24025 2890
गाजियाबाद 18629 1714
बुलंदशहर 15585 1390
गौतमबुद्धनगर 7775 1279
हापुड़ 7608 1419
बागपत 5562 1264
 
मंडल 79184 9956

क्या बोले अधिकारी
सेवायोजन विभाग बेरोजगारों को रोजगार दिलाने के लिए लगातार रोजगार मेलों का आयोजन कर रहा है। इसका लाभ भी युवाओं को मिल रहा है। प्लेसमेंट कंपनियां युवाओं को उनकी योग्यता अनुसार लगातार नौकरी दे रही हैं। -शशि भूषण उपाध्याय, सहायक निदेशक, क्षेत्रीय सेवायोजन विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें