फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों की मांग: किराना व्यापारी के हत्या में शामिल आरोपियों की हो शीघ्र गिरफ्तारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। चिरैयाकोट स्थानीय थाना क्षेत्र के खरिहानी चिरैयाकोट मार्ग स्थित जमीन अताउल्ला मौजा में सोते समय किराना व्यापारी की गोली मारकर हत्या के मामले को लेकर व्यापारियों में आक्रोश कम होता नहीं दिख रहा है। बुधवार को हत्याकांड के दूसरे दिन चिरैयाकोट कस्बा में बाजार तो खुले। उधर कस्बा में अलग अलग क्षेत्र के व्यापारियों ने इस हत्याकांड में शामिल आरोपियों को शीघ्र से शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन

बीते सोमवार की रात घर के बाहर सो रहे किराना व्यापारी सूर्यनाथ गुप्ता (65 ) की हत्या के विरोध में व्यापारियों ने मंगलवार को बाजार बंद रखा था। हत्याकांड के दूसरे दिन बुधवार को चिरैयाकोट बाजार तो खुला, लेकिन व्यापारी इस हत्याकांड को दुखी दिखें। कस्बा के फुटवियर व्यापारी अब्दुल सत्तार कुरैशी ने कहा कि बेहद मृदल स्वभाव के सूर्यनाथ गुप्ता की हत्या में शामिल आरोपियों को पुलिस जल्द से जल्द गिरफ्तार करें। वहीं बीज भंडार संचालक रविंद्र मौर्य ने कहा कि बीते सोमवार को हुई किराना व्यापारी सूर्यनाथ यादव की हत्या से हर वर्ग के व्यापारी दुखी है। मांग की पुलिस आरोपियों की गिरफ्तार कर उन्हें जल्द से जल्द कड़ी सजा दिलाएं। वहीं स्वर्णकार राकेशचंद्र वर्मा तथा मशीनरी की दुकान चलाने वाले इरशाद अंसारी ने कहा कि इस हत्याकांड से न केवल व्यापारी वर्ग मर्माहत है, बल्कि पूरा चिरैयाकोट कस्बा के लोग इसको लेकर सकते में है। पुलिस से उम्मीद है कि इस हत्याकांड में शामिल आरोपियों को वो किसी भी हालात में छोड़ेंगे नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें