फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कामरेड सरजू पांडे की मनाई गई पुण्यतिथि

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरा। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पूर्व सांसद सेनानी कामरेड सरजू पांडेय की पुण्यतिथि सेनानी स्तंभ पर मनाई गई। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता निसार अहमद ने कहा कि कामरेड सरजू पांडेय का जन्म 19 नवंबर 1919 गाजीपुर जनपद कासिमाबाद विकास खंड के अंतर्गत उरहां जगदीशपुर गांव में हुआ था। कामरेड पांडेय चार बार सांसद रहे ,एक बार तो वे घोसी लोकसभा से तथा उसके अंतर्गत पड़ने वाले रसड़ा विधानसभा से दोनों सीटें जीत गए। यह लगातार पूरी जिंदगी किसानों, मजदूरों,मजलूमों की लड़ाई लड़ते रहे। बेगारी के खिलाफ उनका संघर्ष आज भी याद किया जाता है। वह अंग्रेजी राज और सामंतवाद के घोर विरोधी थे। उनका देहावसान 25 अगस्त 1989 को हो गया। उनका अस्थि कलश रतनपुरा विकास खंड मुख्यालय में आज भी शहीद स्तंभ के पास मौजूद है। श्रद्धांजलि सभा में कामरेड राम आशीष चौहान, इशहाक मास्टर, कामरेड रामदेनी सिंह, रामप्यारे गौतम, मुन्ना यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें