मऊ विधायक मुख्तार अंसारी के समर्थकों एवं उनके परिजनों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की पिछले कई दिनों से कार्रवाई चल रही है। इसी क्रम में बुधवार को मुहम्मदाबाद कोतवाली के एसएसआई देवेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पूर्व विधायक के आवास फाटक में जाकर पूर्व विधायक शिवगतुल्लाह अंसारी को उनके तीन शस्त्र लाइसेंस के निरस्तीकरण की मूल कॉपी रिसीव कराई एवं उस पर जारी असलहों को जब्त कर लिया।
इसमें एक डीबीबीएल गन 12 बोर एवं 10 कारतूस, दूसरे लाइसेंस पर जारी एनपीबी राइफल एवं 10 कारतूस तथा तीसरे लाइसेंस पर जारी एक एनपीबी रिवाल्वर एवं 10 कारतूस शामिल थे। इस मौके पर एसएसआई देवेंद्र कुमार सिंह यादव, एसआई संदीप कुमार दुबे, एसआई भानु प्रताप मिश्रा एवं कांस्टेबल रत्नेश कुमार सिंह मौजूद थे।