फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता बनने के लिए तीसरा विशेष अभियान आज

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची में नए मतदाताओं का नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रा है। एक जनवरी 2022 के आधार पर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाताओं की सुविधा के लिए 21 नवंबर दिन रविवार को सभी मतदेय स्थलों पर तृतीय विशेष कैंप का आयोजन होगा। इसमें जन सामान्य से दावे और आपत्तियां जैसे फार्म- छह, सात, आठ और आठ ए प्राप्त किये जायेंगे।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी, जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ने सभी बीएलओ को अपने-अपने निर्धारित मतदेय स्थल पर उपस्थित रहने का निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिले के समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधिगण, समाज सेवी संगठनों से अपील की है कि मजबूत लोकतंत्र में सबकी भागीदारी के लिए एक जनवरी 2022 को 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र के पात्रों का नाम निर्वाचक नामावली में शामिल कराने तथा अपात्र मतदाताओं का नाम हटाने में अपना सक्रिय सहयोग प्रदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें