फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता अबू आसिम कल मऊ आएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक अबु आसिम आजमी 22 नवंबर को जिले में आएंगे। उस दिन वह समाजवादी पार्टी द्वारा संचालित परिवर्तन यात्रा के सातवें चरण में वाराणसी में 21 नवंबर को होंगे जबकि मऊ में 22 नवंबर और 23 को सुल्तानपुर जनपद के दौरे पर होंगे। वह सोमवार की सुबह साढ़े दस बजे बढ़ुुआ गोदाम में पार्टी पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश के नेतृत्व में सपाजन अबु आसिम आजमी का स्वागत करेंगे। 11 बजे दिन में पूर्व चेयरमैन अरशद जमाल के आवास पर पत्रकार वार्ता करेंगे। दोपहर 12 बजे मुरलीधर यादव के आवास पर सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन का केक कटेंगे। आजमी 12.30 बजे अदरी के मदरसा सईदिया में शिक्षक भवन का शिलान्यास करेंगे। दोपहर ढाई बजे वह ढिलई फिरोजपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे और वहीं से मुहम्मदाबाद गोहना के लिए प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें