फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने की स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगाठ के मद्देनजर तैयारियों की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल की अध्यक्षता में शुक्रवार की शाम कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। जिलाधिकारी ने सभी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देश दिया कि शहीद स्मारकों को 14 अगस्त को ही साफ-सफाई एवं दीप प्रज्ज्वलित कराने के निर्देश दिया। सभी विभागध्यक्षों को अपने-अपने कार्यालय की साफ-सफाई एवं रात्रि में प्रकाश की व्यवस्था करने के निर्देश दिये।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने निर्देशित दिया कि 15 अगस्त को कोविड-19 प्रोटोकाल के अनुसार संपन्न करायें। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि विद्यालय में अध्यापकों की उपस्थिति शतप्रतिशत होनी चाहिए। ध्वजारोहण के निर्धारित समय के अनुसार समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी समय से उपस्थित रहेंगे।जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि स्कूल में होने वाली प्रभात फेरी कम दूरी की होनी चाहिए एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम कोविड-19 प्रोटोकाल के अनुसार करा सकते हैं।
इस अवसर पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट, अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, मुख्य राजस्व अधिकारी, सभी उप जिलाधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, टीओ, जिला क्रिडा अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें