फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली की पूर्व संध्या पर रोशनी से जगमग हुआ शहर और गांव

विज्ञापन
विज्ञापन
रोशनी से जगमग हुआ शहर और गांव
विज्ञापन

दीपावली की पूर्व संध्या पर रोशन हुए लोगों के द्वार व प्रतिष्ठान
जिले में आज धूमधाम से मनाई जाएगी दीपावली
संवाद न्यूज एजेंसी
मऊ। दीपावली की पूर्व संध्या पर नगर सहित जिले का सभी इलाका रोशनी से जगमग हो गया। लोग अपने-अपने घरों को सजाने, संवारने में जुटे रहे। शहर के बाजार और घर रंग-बिरंगी झालरों से जगमग दिखाई दिए। अधिकांश इमारत रोशनी से नहाये नजर आए। दीपावाली पर्व को लेकर सुबह से शाम तक ग्राहकों की बाजारों में काफी भीड़ लगी रही। लोगों ने पूजा-पाठ के साथ-साथ जरूरत की हर चीज की खरीदारी की। दुकानदारों को भी फुर्सत तक नहीं मिली।
मान्यता है कि दीपावली के दिन अयोध्या के राजा भगवान राम अपने चौदह वर्ष के वनवास के पश्चात लौटे थे। अयोध्यावासियों का हृदय अपने परम प्रिय राजा के आगमन से प्रफुल्लित हो उठा था। श्रीराम के स्वागत में अयोध्यावासियों ने घी के दीपक जलाए। कार्तिक मास की सघन काली अमावस्या की वह रात्रि दीयों की रोशनी से जगमगा उठी थी। इसी मान्यता के तहत बृहस्पतिवार को कार्तिक मास की आमावस्या को जिले में दीपावली पर्व धूमधाम से मनाई जाती है।
विज्ञापन

दीपावली की पूर्व संध्या पर दीपों का पर्व दीपावली की खुशियां मनाने के लिए नगर के सहादतपुरा, मुंशीपुरा, चौक, रौजा, सिंधी कॉलोनी, गोला बाजार, मिर्जाहादीपुरा, घास बाजार, गोला बाजार ,मुहम्मदाबाद गोहना, मधुबन, घोसी, दोहरीघाट, चिरैयाकोट सहित विभिन्न बाजारों में हर आम व खास जुटा नजर आया। वैसे तो धनतेरस पर ही लोगों ने एक साथ धनतेरस और दीपावली की खरीदारी पूरी कर ली लेकिन बुधवार को दीपावली का बाजार देखने लायक था। एक ओर परंपरागत मिट्टी का दिया, खिलौना, पूजन सामग्री आदि से बाजार सजा हुआ था। दूसरी और मोमबत्ती और झालरों की जगमगाहट बाजार की चमक बढ़ा रही थी। बाजार में जगह-जगह गणेश-लक्ष्मी की विभिन्न रंग-रूपों वाली मूर्तियां खूब बिक रही थी।
नगर में दुकानों, इमारतों, घरों को आकर्षक लाइटों से सजाया गया था। लोकल फार वोकल की अपील के चलते इस बार मिट्टी के दीये खूब बिके। कपड़ों की खरीद के लिए दुकानों पर काफी भीड़ दिखी। मिठाई सहित सभी ट्रेड की दुकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ नजर आई। खरीदारी अच्छी होने पर कारोबारियों के चेहरे पर मुस्कान नजर आ रही थी।
सर्वश्रेष्ठ शुुभ मुहुर्त 6.14 बजे से रात 8.10 बजे तक
मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा निवासी पं. विरेंद्र शुक्ल ने बताया कि चार नवंबर को दीपावली पर्व मनाया जाएगा। बुुधवार की तड़के 5.30 बजे चतुर्दशी समाप्त हो जाएगी। बृहस्पतिवार को 6.29 बजे सूर्योदय होगा। बृहस्पतिवार को रात तीन बजे तक आमावस्या रहेगी। लक्ष्मी-गणेश पूजन का शुभ मुहुर्त शाम 6.14 बजे से रात 8.10 बजे तक सर्वोत्तम रहेगा।
दीपावली को लेकर बाजारों में दिखी रौनक
दोहरीघाट (मऊ)। स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र स्थित बाजारों में दीपावली को लेकर काफी चहल-पहल देखने को मिली। दुकानों से विभिन्न प्रकार के सामानों की ग्राहकों ने जमकर खरीदारी की। बाजार में काफी भीड़ के कारण रास्तों पर जाम की स्थिति नजर आई। बर्तन, आभूषण और इलेक्ट्रानिक्स सहित कई दुकानों पर सबसे ज्यादा भीड़ पहुंची। हर कोई अपनी सामर्थ्य के हिसाब से खरीदारी में जुटा रहा। रेडीमेड कपड़ों की दुकान पर भी भीड़ रही। क्षेत्र के गोंठा, कोरौली, दोहरीघाट कस्बा, नई बाजार आदि बाजारों में काफी रौनक रही।
लोगों ने शुरूकर दी पटाखों खरीदारी
मऊ। दीवाली के मद्देनजर पटाखों की खरीदारी लोगों ने शुरू कर दिया है। शहर के सोनीधापा इंटर कॉलेज के सामने जीवन राम हॉस्टल के मैदान में पटाखों का बाजार लगाया गया है। पटाखों की बिक्री स्थल पर सुरक्षा के मद्देनजर एक यूनिट फायर ब्रिगेड पानी भरे टैंकर के साथ तैनात की गई है।
विज्ञापन

दीवाली पर पटाखों की बिक्री के लिए भीड़ भाड़ से दूर जीवन राम हॉस्टल के मैदान में हर साल की भांति इस साल भी पटाखों की अस्थाई दुकानें लगाने की व्यवस्था की गई है। अस्थाई दुकानें लगाने के लिए सभी आवेदकों को सिटी मजिस्ट्रेट ने लाइसेंस जारी कर दिया है। पटाखा बिक्री केंद्र पर किसी तरह की दुर्घटना की आशंका को देखते हुए अग्निशमन विभाग की ओर से पानी भरे टैंकर के साथ फायर ब्रिगेड की एक यूनिट तैनात की गई है। पिछले साल पटाखों की 49 दुकानों को बिक्री के लिए लाइसेंस दिया गया था। इस साल भी सिटी मजिस्ट्रेट की ओर से उतने ही दुकानों के लाइसेंस जारी किए गए हैं। इस संबंध में नवागत सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि जिन दुकानदारों को लाइसेंस दिए गए हैं, उन्हें सुरक्षा के सभी उपायों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। उधर, मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुभाष कुमार का कहना है कि पटाखा बिक्री स्थल पर सुरक्षा के मद्देनजर एक यूनिट फायर ब्रिगेड तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें